scriptMaha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत… | Lockdown3.0: 790 new positive cases found today, 12296 patients COVID. | Patrika News
मुंबई

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत…

इलाज ( Treatment ) के बाद 2000 पहुंचे अपने घर ( House ), मुंबई ( Mumbai ), ठाणे ( Thane ) व पुणे ( Pune ) में बढ रही चिंता, पुणे संभाग में 1490 लोग संक्रमित ( Infected ), अकेले पुणे मनपा में 1187 कोरोना मरीज ( Patient )

मुंबईMay 03, 2020 / 06:12 pm

Rohit Tiwari

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत...

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत…

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और ठाणे, पुणे में कोरोना का संक्रमण सबकी चिंताएं बढा रहा है। राज्य में जहां कोविद-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 12296 तक जा पहुंची है। वहीं शनिवार को राज्य भर में 790 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें से मुुंबई में आज मिले 547 मरीजों के साथ संख्या 8359 तक जा पहुंची है। पुणे संभाग में जहां 1490 लोग संक्रमित हैं, जिनमें अकेले पुणे मनपा में 1187 कोरोना मरीज हैं। जिले की पिंपरी चिंचवड मनपा क्षेत्र में 72 तो पुणे में कोरोना में 99 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 110 लोगों की जान महानगर में गई है। वहीं मुंबई समेत ठाणे और पुणे जिला प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता झुग्गीझोपडियों के चलते बढी हुई हैं।

Maha Corona: 1008 नए COVID-19 केस, अब मुफ्त में इलाज, राजय में 11506 मामले…

मुंबई में अब तक 322 की मौत…
कोरोना की मार से महामुंबई क्षेत्र बेहाल है। महामारी मुंबई में 322 लोगों की जान ले चुकी है। 24 घंटे में मुंबई में 27 लोगों की जान कोरोना ने ली। आज मायानगरी में 547 नए मामले सामने आए। उपचार से ठीक हुए 121 लोग आज अस्पताल से घर भेजे गए। राज्य में अब तक 2000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ठाणे मनपा और ग्रामीण क्षेत्र को मिला कर 524, नवी मुंबई में 204, कल्याण-डोंबिवली मनपा 195, मीरा भायंदर 139 और वसई-विरार मनपा क्षेत्र में 144 मरीज हैं। उल्हासनगर में 04, भिवंडी में 20, पालघर में 44, रायगड में 27 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नासिक ग्रामीण, नासिक मनपा और मालेगांव को मिला कर जिले में 262 कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में 12296 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

Maha Corona: 24 घंटे में 583 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 9 से संक्रमित मरीज 10498…

 

17 मई तक के लिए बढाया गया Lockdown, सरकार ने जारी किया आदेश

धारावी में 496 कोरोना पॉजिटिव…
वहीं शनिवार को मिले 89 नए मामलों के चलते धारावी में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 496 हो गई है, वहीं अब तक 18 लोगों की यहां पर मौत हो चुकी है। इसके विपरीत माहिम में जहां 17 नए मामले आए हैं तो वहीं अब यहां पर 52 पॉजिटिव केस हुए हैं। जबकि 13 नए सकारात्मक लक्षणों के मिले मरीजों के साथ दादर में संक्रमतों की संख्या 46 हो गई है।

Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, COVID-19 केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा…

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत...

मातोश्री के तीन सुरक्षाकर्मियों में पॉजिटिव लक्षण…
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मातोश्री के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात 3 पुलिस कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण मिलने की बात सामने आई है, जिनमें से एक पुलिस कर्मचारी को कालीना यूनिवर्सिटी में क्वॉरेंटाइन किया गया है। अन्य दो पुलिस कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के घर के बाहर मातोश्री के गेट पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारियों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।

Maha Corona: मुंबई में कोरोना के 6,169 मरीज, एक दिन में 25 लोगों की मौत…

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत...

कोविद-19 संक्रमित महिला से जन्मा बच्चा सुरक्षित…
चेंबूर के एसआरवी अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और खास बात यह है कि ऑपरेशन के बाद मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की ओर से इस महिला का सुरक्षात्मक तरीकों को ध्यान में रखते हुए सर्जरी की गई और डॉक्टरों की मानें तो अब मां और बच्चे दोनों ही सुरक्षित हैं। दरअसल, महिला के गर्भवती होने पर जहां परिवार में खुशी का माहौल था, वहीं सरकारी प्रोटोकॉल के तहत महिला के 38वें सप्ताह में कोविड-19 की जांच की गई और इसमें कोविड-19 के सकारात्मक लक्षण पाए गए। वहीं से महिला के परिवार वाले चिंतित थे। वहीं चेंबूर स्थित तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली तलवलकर ने बताया कि ऑपरेशन सक्सेस रहा है, जबकि अब जच्चा-बच्चा भी सुरक्षित हैं।

Home / Mumbai / Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो