राज्य में 9,318 लोग संक्रमित...
महामुंबई क्षेत्र की बात करें तो ठाणे में 389, नवी मुंबई में 142, कल्याण-डोंबिवली में 153, उल्हासनगर में 3, भिवंडी में 14, मीरा भायंदर में 123, पालघर में 41, वसर्ई-विरार मनपा क्षेत्र में 123, रायगड में 22 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिंपरी चिंचवड, पुणे मनपा और ग्रामीण क्षेत्रों को मिला कर पुणे जिले में कोरोना के 1174 मरीज हैं, जिनमें से 82 की मौत हो चुकी है। राज्य में 729 नए मामले सामने आए जिसके साथ मरीजों की संख्या 9,318 तक पहुंच गई। अब तक 400 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 31 लोगों ने मंगलवार को जान गंवाई।