scriptLockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत… | Lockdown2.0: Covid19: 440 new positive cases, 8068 COVID-19 in state.. | Patrika News

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत…

locationमुंबईPublished: Apr 27, 2020 01:07:01 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

अब तक 1188 लोग ( Patients ) भेजे गए घर ( House ), मुंबई ( Mumbai ) में अब तक 204 की उपचार ( Treatment ) के दौरान मौत ( Death ), मुंबई मेें 5407 कोविद-19 ( COVID-19 ) संक्रमित मामले, मायानगरी ( Mayanagari ) में आज 13 की मौत

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत...

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत…

मुंबई. तमाम उपायों के बावजूद महाराष्ट्र में महामारी पांव पसारती जा रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पुणे और ठाणे मंडल में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। महामुंबई क्षेत्र में शामिल शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राज्य में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामले सामने आए, जबकि अब तक राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8068 तक जा पहुंची है। वहीं मायानगरी में ही कोरोना से जहां न सिर्फ 204 लोगों की मौत हुई है, बल्कि राज्य में मरने वालों के 342 तक जा पहुंचे आकंडों ने सबकी चिंका बढा दी है। वहीं मुंबई में इलाज के दौरान आज 13 लोगों की मौत हो गई। रविवार को राज्य में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि आज 112 मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं राज्य भर से अब तक 1188 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। मुंबई में आज 358 लोग कोविद-19 पॉजिटिव मिले तो वहीं संख्या

Maha Corona: मुंबई में 24 घंटे में 602 पॉजिटिव केस, 22 की मौत, राज्य में 7628 COVID-19…

धारावी में 34 ने मामले, नासिक मंडल में 22 की मौत…
वहीं धारावी में रविवार को 34 नए पॉजिटिव केस और आने से अब वहां पर कोविद—19 के 275 हो गई है, जबकि मौत का आंकडा भी 14 पर थमा हुआ है महामुंबई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ठाणे मंडल की बात करें तो अब तक 5407 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 204 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे ग्रामीण और मनपा को मिलाकर 738 मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं नासिक मंडल मे अब तक जहां 222 पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं 22 संक्रमितों की मौत हुई है।

Lockdown2.0: मुंबई में 242 नए पॉजिटिव केस, 18 की मौत, अब तक COVID-19 के 6817 मामले…

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत...

लॉकडाउन बढाने पर अभी कोई निर्णय नहीं : राजेश टोपे…
राज्य में 18 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने खबरे आ रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्पष्ट किया कि ऐसा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि उन्होंने यह भी कहा कि हॉटस्पॉट्स में कोई भी ढील नहीं बरती जाएगी। इसलिए राज्य में दुकानें खोलने की तत्काल संभावना नहीं है। मंत्री टोपे ने कहा कि ग्रीन जोन वाले इलाकों की सीमा को पूरी तरह से बंद करके कुछ महत्वपूर्ण लेनदेन की अनुमति देना संभव हो सकेगा। वहीं राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है।

Maha Corona: मुंबई में 522 पॉजिटिव केस, 14 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 6427…

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत...

घर में मिला पॉजिटिव तो सभी को हाइड्रोक्लोरोक्वीन…
राज्य में 512 नियंत्रण क्षेत्र हैं। टोपे ने कहा कि वह ऐसी जगह पर कोई छूट नहीं देंगे। हालांकि, हॉट स्पॉट जोन पर सीएम स्तर पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब घर में पॉजिटिव केस मिलने पर घर में सभी को हाइड्रोक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) देने का निर्णय लिया गया है। वर्ली, धारावी के लिए एक निर्णय खास तौर पर लिया गया है। वहीं स्लम क्षेत्रों के लिए संस्थात्मक क्वारेंनटाइन किया जाएगा। वर्तमान में 7 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में COVID 19 के 5649 केस, 18 मरीजों की मौत…

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत...

31 पत्रकार ने कोरोना को हराया…
राज्य में जहां दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों में इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर राहत देने वाली भी खबरें आ रही हैं। रविवार को मुंबई के 31 पत्रकार महामारी कोरोना वायरस को मात दे दिए हैं, उनका दूसरा कोविद-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उन सभी को घर भेज दिया गया है, जबकि उन्हें घर में ही 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

Maha Corona: राज्य में 552 नए पॉजिटिव केस, आज घर भेजे गए 150 मरीज…

 

Lockdown2.0: 440 नए पॉजिटिव केस, राज्य में 8068 COVID-19 और आज 19 की मौत...

264 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी…
वहीं दूसरी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई हॉटस्पॉट तैयार हो रहे हैं। इसके विपरीत यवतमाल में एक साथ 9 पॉजिटिव मामले सामने आने से प्रशासन समेत स्थानीय लोगों में चिंता का बढ गई है। इसी के साथ इलाके में कोविद-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 50 तक जा पहुंची है, जबकि जिला प्रशासन की मानें तो अभी 264 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो