9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

Gurfateh Pirzad: दिवाली की रात पटाखों की वजह से अभिनेता गुरफतेह पीरजादा के घर की बालकनी और कमरा जल गया। मुंबई में AQI 521 पहुंचने पर एक्टर ने प्रशासन और लोगों की लापरवाही पर गुस्सा जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 9 Nov 2026, 5:02 PM IST

Gurfateh Pirzada

एक्टर गुरफतेह पीरजादा के घर में दिवाली की रात बड़ा हादसा (सोर्स: X-@gurfatehpirzada)

Air Quality Index Mumbai: दीपावली का जश्न कई लोगों के लिए आफत बनकर आया है। हाल ही में वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आए एक्टर गुरफतेह पीरजादा के मुंबई स्थित घर में दिवाली की रात बड़ा हादसा हो गया। आतिशबाजी के दौरान बाहर से आए पटाखों की वजह से उनकी पूरी बालकनी और कमरा जल गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने जले हुए घर की डरावनी तस्वीरें शेयर करते हुए शहर के बिगड़ते हालात और लोगों की लापरवाही पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है।

बालकनी से अंदर आए पटाखों ने मचाई तबाही

गुरफतेह पीरजादा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि पटाखों की वजह से उनका कमरा और बालकनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। तस्वीरों में बिस्तर के पास से पर्दे हटाए हुए और कमरे का सामान बिखरा नजर आ रहा है, जबकि पूरी बालकनी में घना धुआं छाया हुआ था।

इस घटना से आहत एक्टर ने मुंबई पुलिस और BMC को टैग करते हुए लिखा कि लोगों की यह बेवकूफी बेहद हैरान करने वाली है। पटाखों की वजह से उनकी बालकनी और लगभग पूरा कमरा जल गया है। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि पूरा शहर जलकर एक गैस चैंबर में तब्दील हो चुका है।

मुंबई में प्रदूषण का स्तर पहुंचा खतरनाक 521 पर

घटना के साथ ही गुरफतेह ने मुंबई के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जो बढ़कर खतरनाक रूप से 521 तक पहुंच गया था। दिवाली के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर बेकाबू हो गया है। नेवी नगर में AQI 497 दर्ज किया गया, जबकि खेरवाड़ी में यह 264 तक पहुंच गया। कई अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे पूरे शहर में धुंध और धुएं की चादर छा गई।

जनता की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा

प्रदूषण और बेकाबू होती स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गुरफतेह ने अपने पोस्ट में लिखा कि कल रात जो संवेदनहीनता देखने को मिली, उससे वह बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने समाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ऐसा समाज जिसे बच्चे पैदा करने का शौक है, उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि वे बच्चे किस तरह की जहरीली हवा में सांस लेंगे। इस दौरान उन्होंने आवारा और पालतू जानवरों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की।

बता दें कि बढ़ते प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है। इसके अलावा, बीएमसी द्वारा घनी आबादी वाले इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए 237 पार्षदों को भी तैनात किया गया है, ताकि लोगों को आतिशबाजी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।