9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

Deepika Chikhalia : 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया 29 साल बाद अरुण गोविल के साथ फिल्म 'नोटिस' में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन, स्लीवलेस कपड़ों और गाली-गलौज को लेकर अपनी साफ राय रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 9 Nov 2026, 4:07 PM IST

Deepika Chikhalia

दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में काम करने को लेकर रखी कड़ी शर्तें (सोर्स: X-@filmibeat)

Deepika Chikhalia Bold Scenes Statement: रामानंद सागर की ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम और माता सीता के रूप में घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। रामायण के प्रसारण के करीब 29 साल बाद यह मशहूर जोड़ी फिल्म 'Notice के जरिए दर्शकों के बीच लौटी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ दोबारा काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और फिल्मों में अपनी बोल्डनेस और कपड़ों को लेकर बनाए गए कड़े नियमों पर खुलकर बात की।

'सीता' वाली छवि को टूटने नहीं देना चाहतीं दीपिका

इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि वह फिल्मों में किस तरह के किरदार चुनती हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी 'सीता' वाली गरिमापूर्ण छवि से बाहर नहीं जाना चाहतीं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह कभी भी ऐसे किरदारों या फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगी जिनमें गाली-गलौज हो, स्मोकिंग करनी पड़े या फिर स्लीवलेस कपड़े पहनने पड़ें।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक मजबूत, बोल्ड और अच्छे इंसान की जो छवि बनाई है, वह उसे बनाए रखना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें कॉमेडी करने या एक तेज-तर्रार वकील, जज, पुलिस इंस्पेक्टर जैसे सकारात्मक और दमदार किरदार निभाने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते फिल्म में एक कलाकार के तौर पर उनका सार्थक योगदान हो।

अरुण गोविल के साथ काम करने का अनुभव रहा बेहद सहज

अरुण गोविल के साथ इतने लंबे अंतराल के बाद दोबारा स्क्रीन शेयर करने पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा से बहुत सहज रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा उनके साथ बीता है और वह उन्हें लंबे समय से जानती हैं। सेट पर जब वे मिले तो बातचीत बिल्कुल स्वाभाविक थी और ऐसा लगा मानो यह कोई पारिवारिक मामला हो। फैंस को भी पर्दे पर दोनों की यह जोड़ी और उनके बीच के दृश्य बहुत पसंद आ रहे हैं, जिसमें दवाइयों को लेकर डांटने वाला सीन और पैर छूने वाला प्रसंग शामिल है।

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'नोटिस'

प्रदीप गुप्ता द्वारा निर्देशित और आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी द्वारा निर्मित फिल्म 'नोटिस' आम आदमी के संघर्ष, भावनाओं और सिस्टम के खिलाफ लड़ने की एक ईमानदार और सरल कहानी है। यह फिल्म 6 नवंबर, 2026 से वेव्स ओटीटी (Waves OTT) प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। दीपिका को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म उनके करियर में एक नया बदलाव लाएगी और उन्हें आगे भी अच्छे व सार्थक प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।