9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SS Rajamouli की ‘वाराणसी’ का प्लॉट हुआ लीक? कुंभकर्ण के पुनर्जन्म से जुड़ी कहानी ने बढ़ाई हलचल

SS Rajamouli Varanasi Movie Plot Leak: क्या एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की कहानी सामने आ गई है? इंटरनेट पर एक वायरल थ्योरी का दावा है कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म का रामायण से गहरा संबंध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 9 Nov 2026, 1:50 PM IST

SS Rajamouli Varanasi Movie Plot Leak

वाराणसी के ट्रेलर से महेश बाबू और कुछ सीन्स की फोटोज। (फोटो सोर्स: @v.s.anandhakrishna/instagram)

SS Rajamouli Varanasi Movie Plot Leak: रणबीर कपूर की 'रामायण' के बाद, जिस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, वो फिल्म है एसएस राजामौली की 'वाराणसी'। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के 'फर्स्ट लुक' से ही संकेत मिल गया था कि इसका रामायण से कोई कनेक्शन हो सकता है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक कहानी वायरल हो रही है, जिसे राजामौली की इस फिल्म का बेस बताया जा रहा है।

वायरल थ्योरी में सामने आया 'कुंभ' का मिशन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रही पोस्ट्स के अनुसार, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में 'कुंभ' का किरदार निभाएंगे। माना जा रहा है कि यह रावण के भाई कुंभकर्ण का ही पुनर्जन्म है। कुंभ अपने भाई के नौ शक्तिशाली रत्नों को हासिल करना चाहता है। राम-रावण युद्ध के दौरान, ये कीमती रत्न अलग-अलग महाद्वीपों में बिखर गए थे।

'वाराणसी' की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि कुंभ, महेश बाबू के किरदार को इन नौ रत्नों को खोजने और इकट्ठा करने के काम पर लगाता है। इस सफर के दौरान, वह एक 'वॉर्महोल' के जरिए रामायण काल ​​में पहुंच जाता है।

महेश बाबू के किरदार को पता चलता है 'कुंभ' का असली प्लान

बाद में, महेश बाबू के किरदार को पता चलता है कि अगर वह सभी नौ रत्न इकट्ठा करके कुंभ को दे देता है, तो कुंभ को असीम शक्तियां मिल जाएंगी। इसे रोकने के लिए, वह अतीत में जाता है और राम-रावण युद्ध की एक महत्वपूर्ण घटना में दखल देता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये नौ रत्न कभी अलग न हों। सोशल मीडिया पर चल रही यह थ्योरी काफी दिलचस्प है, और चूंकि राजामौली इसे निर्देशित कर रहे हैं, इसलिए 'वाराणसी' से लोगों की उम्मीदें पहले से ही काफी ज्यादा हैं।

कब रिलीज होगी एसएस राजामौली की 'वाराणसी'

बता दें कि 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। लेकिन खबरों के अनुसार, फिल्म की रिलीज आगे भी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वाराणसी' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1,200 से 1,400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। यह एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।