धारावी में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। वहीं, रात करीब 2:40 बजे चुनाभट्टी इलाके में साईनाथ सेवा मंडल के व्यायामशाला के प्लास्टिक शेड में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और चुनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंचे। कुछ देर में आग बुझा दी गई।