Maha Corona: 841 नए COVID-19, राज्य में 15525 संक्रमित मरीज, अब तक 617 की मौत...
मुंबई ( Mumbai ) में 9945 मामले ( COVID-19 ), बढते आकंडों से सकते में शासन-प्रशासन ( Government Administration ), मायानगरी ( MayaNagri ) में 635 नए पॉजिटिव ( +ve ) केस सामने आए, इलाज के दौरान मुंबई में मंगलवार ( Tuesday) को 26 मरीजों की गई जान ( Death )

मुंबई. कोविद-19 जैसी महामारी से राज्य आजिज आ चुका है, इससे निपटने के लिए आए दिन विभिन्न घोषणाएं भी की जा रही हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मरीजों की संख्या 9 हजार के पार हो जाने से अब प्रशासन भी सकते में आ गया है। मंगलवार को राज्य में महामारी वायरस से संक्रमित जहां 841 नए पॉजिटिव केस सामने आए तो वहीं अब इस बीमारी से 15525 मरीज पीडित हैं। आज जहां 34 मौतों की मौत हो गई, वहीं राज्य अब तक संक्रमण से 617 मरीजों की जान जा चुकी है।
Maha Corona: 771 नए COVID-19, राज्य में 14541 मामले, 24 घंटे में 35 की मौत...
मुंबई में 9945 संक्रमित मरीज...
वहीं मुंबई में आज जहां हुई 26 मौतें हुईं तो अब यहां पर मरने वालों की संख्या 387 हो गई है। मंगलवार को 354 मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि अभी तक कुल 2819 लोग अपने घर जा चुके हैं। साथ ही आज मायानगरी में 635 नए पॉजिटिव केस सामने आए और देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार तक संक्रमितों की संख्या 9945 तक हो गई।
Maha Corona: 24 घंटे में 678 नए COVID-19 केस, राज्य में 12974 मामले, आज 27 की मौत...

नवी मुंबई में 415 पॉजिटिव केस...
ठाणे समेत ठाणे मनपा में कोरोना वायरस के 548 मामले हो गए हैं, तो वहीं इलाके में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। वहीं पुणे और पुणे मनपा में जहां पॉजिटिव केस 1939 हैं तो वहीं वसई-विरार में 161 संक्रमित मामले हैं। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 227 मरीज हैं, तो वहीं इलाके में अब तक तीन की मौत हुई है। सबसे गंभीर स्थिति नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की है, जहां कोरोना वायरस के 415 मरीज हो गए हैं, जिसमें अब तक चार की इलाज के दौरान जान जा चुकी है।
Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत...

धारावी में 665 मरीज...
एशिया की सबसे बडी स्लम बस्ती धारावी में मंगलवार को 33 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अब धारावी में संक्रमित मरीजों की संख्या 665 तक जा पहुंची है, जबकि अब तक यहां पर 20 लोगों की मौत हुई है। वहीं 9 नए मामले आज माहिम में पाए गए, जिसके चलते माहिम में कोविद-19 के अब 80 संक्रमित मरीज हो गए हैं।
Maha Corona: 1008 नए COVID-19 केस, अब मुफ्त में इलाज, राजय में 11506 मामले...

वर्ली, बीडीडी चॉल में बढ रही परेशानी...
राज्य भर में जहां कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं मुंबई के वर्ली समेत डिलाइट रोड बीडीडी चॉल में 100 प्रतिशत सख्ती से लॉकडाउन लगाए जाने की बात सामने आई है। साथ ही लॉकडाउन पालन न करने वालों की खबर पुलिस लेगी। वहीं सख्ती से पालन कराने के लिए महापौर किशोरी पेडणेकर की ओर से पुलिस को पत्र भी लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर मनसे विभाग अध्यक्ष संतोष धुरी की माने तो बीबीडी चॉल को सील कर दिया गया है, जबकि वहां के रहिवासियों का कहना है कि उनके पास खाने-पीने को सामान नहीं है तो वहीं प्रशासन की ओर से बांटी जा रही खाद्य सामग्री और सुरक्षा उपकरण भी पूरे नहीं पड रहे हैं। बच्चे कई दिनों से भूखे हैं तो वहीं घर में तेल और शकर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं, जिससे दिनों-दिन परेशानी बढ़ रही है।
Maha Corona: 24 घंटे में 583 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 से संक्रमित मरीज 10498...

अब पाइए अपने शहर ( Mumbai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज