
Ravi Kishan and Triptii Dimri (IMDb)
Ravi Kishan Credits Maa Behen For Pulling Triptii Dimri: रवि किशन ने हाल ही में फिल्म 'मां बहन' को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की। उनका मानना है कि इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि कलाकारों की नई पहचान भी सामने रखी। खासकर तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के लिए ये फिल्म एक अलग छवि बनाने का मौका साबित हुई।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें, फिल्म को उसकी कॉमेडी, सामाजिक संदेश और स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है। इसी बीच, फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर रवि किशन ने तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा कि 'मां बहन' तृप्ति डिमरी के करियर के लिए बेहद अहम फिल्म साबित हुई है। उनके अनुसार, दर्शकों के मन में तृप्ति की पहचान लंबे समय तक फिल्म 'एनिमल' से जुड़ी रही, थैंक गॉड ये फिल्म तृप्ती के हिस्से में आई और 'मां बहन' ने उन्हें एक अलग और नए रूप में पेश किया। साथ ही, रवि किशन ने कहा कि ये फिल्म तृप्ति को उनकी पुरानी छवि से बाहर निकालने में मददगार बनी है।
उन्होंने सिर्फ तृप्ति ही नहीं, बल्कि माधुरी दीक्षित की भी तारीफ की। रवि का मानना है कि माधुरी की लोकप्रियता हमेशा उनके सुपरहिट गानों और स्टारडम तक सीमित कर दी जाती है, जबकि उन्होंने अपने करियर में कई शानदार एक्टिंग भी किए हैं। उनके अनुसार, 'मां बहन' ने दर्शकों को एक बार फिर माधुरी की अभिनय क्षमता याद दिलाई है।
फिल्म में रवि किशन ने गुप्ता जी नाम के पड़ोसी का किरदार निभाया है, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उनका कहना है कि फिल्म की सफलता का कारण सिर्फ एक स्टार्स नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत है। उन्होंने सेट पर माधुरी दीक्षित के व्यवहार की भी जमकर सराहना की और कहा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्होंने कभी किसी तरह का स्टार एटीट्यूड नहीं दिखाया। रवि किशन के मुताबिक, माधुरी सेट पर युवा स्टार्स के साथ दोस्ताना माहौल बनाकर रखती थीं। यही वजह रही कि पूरी टीम के बीच अच्छा तालमेल बना और फिल्म को बेहतर बनाने में मदद मिली।
Updated on:
16 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
16 Jun 2026 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
