
फिल्में और वेब सीरीज रिलीज (IMDb)
OTT Release Series And Movies: 17 से 30 जून के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का भरपूर खजाना मिलने वाला है। इस हफ्ते क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस, मिस्ट्री और इंटरनेशनल ड्रामा जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि दर्शकों को लंबे समय से इंतजार की जा रही कुछ बड़ी रिलीज भी देखने को मिलेंगी।
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म 18 जून से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी ये फिल्म जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। पहले दो भागों की तरह इस बार भी रहस्य, तनाव और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे।
एक्शन और कॉमेडी पसंद करने वाले फैंस के लिए 'अथिराडी' एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये फिल्म SonyLIV पर उपलब्ध है और कई भाषाओं में देखी जा सकती है। फिल्म ने सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए दर्शकों तक पहुंच रही है।
थ्रिलर लवर्स के लिए 'रेजर' भी इस सप्ताह सुर्खियों में है। निर्देशक रवि बाबू की ये फिल्म 19 जून को Aha पर रिलीज होगी। थिएटर में ज्यादा सफलता न मिलने के बावजूद अब इसे OTT के जरिए नया मौका मिलने जा रहा है।
कॉमेडी सीरीज के फैंस के लिए 'सेव द टाइगर्स सीजन 3' 19 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इस लोकप्रिय तेलुगु सीरीज का नया सीजन पहले से ज्यादा मजेदार और मनोरंजक होने का दावा कर रहा है।
रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'योर फॉल्ट: लंदन' 17 जून को Prime Video पर रिलीज होगी। ये कहानी नोआ और निक के रिश्ते में आने वाली नई चुनौतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को दिखाएगी।
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग 'आई विल फाइंड यू' सस्पेंस और रहस्य से भरपूर सीरीज है। ये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने बेटे की मौत के मामले में जेल में है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि उसका बेटा शायद जीवित हो सकता है।
इसके अलावा 'शुगर सीजन 2' Apple TV+ पर और तमिल मिस्ट्री-कॉमेडी 'केनाथा कनोम' JioHotstar पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। कुल मिलाकर ये सप्ताह OTT दर्शकों के लिए रोमांच, मनोरंजन और नई कहानियों से भरपूर रहने वाला है।
Updated on:
16 Jun 2026 06:13 pm
Published on:
16 Jun 2026 06:11 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
