6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पति नहीं मिला, लेकिन दो घर खरीदने के पैसे कमा लिए’, मल्लिका शेरावत ने 13 साल पुराने रियलिटी शो पर दिया बयान

Mallika Sherawat on Traitors 2 Fee: मल्लिका शेरावत ने अपने पुराने रियलिटी शो The Bachelorette India को याद करते हुए कहा कि उन्हें जीवनसाथी तो नहीं मिला, लेकिन शो से इतनी कमाई हुई कि उन्होंने दो घर खरीद लिए। अब वह The Traitors 2 में नजर आने वाली हैं।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 06, 2026

Mallika Sherawat

The Traitors 2 में नजर आने वाली हैं मल्लिका शेरावत। (फोटो सोर्स: mallikasherawat via instagram)

Mallika Sherawat Traitors 2: मर्डर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो 'The Traitors 2' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। साथ ही शो में उनकी मोटी फीस को लेकर भी खबरें आ रहीं हैं कि शो के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है। हालांकि, अब मल्लिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पुष्टि की है कि वो 'द ट्रेटर्स 2' की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बिग बॉस में हिस्सा न लेने और 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' शो की कमाई पर भी बात की है।

जीवनसाथी नहीं मिला, लेकिन कमाई से दो घर खरीद लिए

ETimes के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, मल्लिका शेरावत ने 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' की कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया। रियलिटी शो में अपने अनुभव को याद करते हुए मल्लिका ने कहा कि उन्हें इस डेटिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने का कोई पछतावा नहीं है, भले ही उन्हें इससे उनका जीवनसाथी नहीं मिला। उन्होंने मजाक में कहा, यह शो मेरे लिए आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद रहा क्योंकि इसकी कमाई से मैंने दो घर खरीदने खरीदे, और जिनके किराए से अब मेरी अच्छी कमाई होती है। बता दें कि ये शो 13 साल पहले यानी 2013 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से मल्लिका को अपने लिए एक जीवन साथ का चुनाव करना था।

'द ट्रेटर्स 2' की फीस पर क्या बोलीं मल्लिका शेरावत?

कहा जा रहा है कि मल्लिका शेरावत 'द ट्रेटर्स 2' की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं और वो इससे लगभग 7-9 लाख रुपये कमा रही हैं। इन अटकलों की पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि खबरें काफी हद तक सही हैं। उन्होंने कहा, "अटकलें सही हैं। जो लोग कहते हैं कि पैसा कभी वजह नहीं होता, वे झूठ बोल रहे हैं। जब आप इंडिपेंडेंट होते हैं, चाहे आप पुरुष हों या महिला, पैसा हमेशा जरूरी होता है क्योंकि आपको बिल भरने होते हैं और लाइफस्टाइल बनाए रखना होता है।"

अपने काम की अहमियत के बारे में बात करते हुए मल्लिका ने कहा कि वह हमेशा अपनी कीमत जानने में यकीन रखती हैं और कभी भी ऐसे प्रोजेक्ट के लिए काम नहीं करेंगी जिसके लिए उन्हें लगता हो कि उन्हें सही पैसे नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी कमाई की सही रकम नहीं बताई, लेकिन एक्टर ने माना कि उनकी फीस को लेकर लगाई जा रही अटकलें सही हैं।

'द ट्रेटर्स 2' क्यों अलग था

'द ट्रेटर्स 2' पर बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि दूसरे रियलिटी शो के उलट, इस शो का साइकोलॉजिकल और स्ट्रैटेजी-बेस्ड फॉर्मेट उन्हें पसंद आया। हालांकि, वो इसका हिस्सा बनने से झिझक रहीं थीं लेकिन इसका पहला सीजन देखने के बाद उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। साथ ही, इसका फॉर्मेंट ऐसा है कि यह आपसे ऐसी चीजें करवाता है जो आप असल जिंदगी में करने से बचते हैं, क्योंकि आप जीतना चाहते हैं और चर्चा में बने रहना चाहते हैं। यह गेम ही आपको चलाता है।"

क्यों ठुकराए बिग बॉस और खतरों के खिलाडी के ऑफर्स

इंटरव्यू के दौरान, मल्लिका ने ये भी बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के कई ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया क्योंकि वह शो के फॉर्मेट से जुड़ाव महसूस नहीं करतीं। वो कहती हैं, "मुझे इसका फॉर्मेट पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि एक एक्टर के तौर पर मैं इसमें कोई वैल्यू जोड़ सकती हूं।" वहीं, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने कभी भी सिर्फ पैसों के लिए अपने करियर से जुड़े निर्णय नहीं लिए। उनके मुताबिक, सालों से पैसों के मामले में समझदारी बरतने की वजह से उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनने की आजादी मिली है जिनमें उन्हें सच में दिलचस्पी है।

'द ट्रेटर्स' के बारे में

करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'द ट्रेटर्स 2' में मनोरंजन जगत के 21 पॉपुलर सेलेब्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा और पारुल गुलाटी जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अलग-अलग रणनीति के साथ अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बता दें कि शो का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।