scriptMaharashtra Cabinet Expansion: कल 15 मंत्री लेंगे शपथ, देवेंद्र फडणवीस को मिलेगा गृह विभाग? जानें शिंदे कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम | Maharashtra cabinet expansion likely to take place tomorrow 15 ministers can take oath possible ministers names of Shinde cabinet | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Cabinet Expansion: कल 15 मंत्री लेंगे शपथ, देवेंद्र फडणवीस को मिलेगा गृह विभाग? जानें शिंदे कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम

Maharashtra Cabinet Expansion News: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय मिलने की संभावना है. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुबह 11 बजे कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम है, जिसमें सत्तारूढ़ खेमे के 12 से 15 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

मुंबईAug 08, 2022 / 06:48 pm

Dinesh Dubey

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Cabinet Expansion Update: शिंदे कैबिनेट का विस्तार मंगलवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन (Maharashtra Raj Bhavan) में होने की खबर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार के करीब 15 मंत्रियों के कल शपथ लेने की संभावना है. जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) गृह मंत्रालय अपने पास रख सकते है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय मिलने की संभावना है. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुबह 11 बजे कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम है, जिसमें सत्तारूढ़ खेमे के 12 से 15 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें

Mumbai: मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने ED कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ाई


शिंदे कैबिनेट में इन बीजेपी नेताओं को मिल सकती है जगह-

चंद्रकांत पाटिल

सुधीर मुनगंटीवार

गिरीश महाजन

प्रवीण दरेकर

राधाकृष्ण विखे पाटील

रवि चव्हाण

बबनराव लोणीकर

नितेश राणे

शिंदे खेमे के इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह-

दादा भुसे
उदय सामंत

दीपक केसरकर

शंभुराज देसाई

संदीपन भुमरे

संजय शिरसाठो

अब्दुल सत्तारी

बच्चू कडू (स्वतंत्र) या रवि राणा


उल्लेखनीय है कि 30 जून को शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब से अब तक कैबिनेट में शिंदे और फडणवीस शामिल हैं।
गौरतलब हो कि ‘असली शिवसेना’ की लड़ाई सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाला बागी समूह और उद्धव खेमा देश की शीर्ष कोर्ट में लड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक संकट से जुड़ी छह याचिकाएं लंबित हैं। इन में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता कार्यवाही, स्पीकर का चुनाव, पार्टी व्हिप की मान्यता, महाराष्ट्र विधानसभा में हुए शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट और ‘असली शिवसेना’ को लेकर चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई कार्यवाही से जुड़ी याचिकाएं शामिल है।

Home / Mumbai / Maharashtra Cabinet Expansion: कल 15 मंत्री लेंगे शपथ, देवेंद्र फडणवीस को मिलेगा गृह विभाग? जानें शिंदे कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो