मुंबई-ठाणे में ड्रोन से नजर उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान चल रहीं गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंबई पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। मुंबई पुलिस ने मतदान केंद्रों पर 40 हजार जवान और अधिकारियों को तैनात किया है। ठाणे पुलिस ने 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की है। महानगर के 36 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,536 पोलिंग स्टेशन व 9,894 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनके चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रखेगी।
पहले नौकरी, अब पीएमसी बैंक ने जकड़ी जिंदगी, टूट गया दम 9,673 मतदान केंद्रों से सीधा प्रसारण राज्य के 9,673 मतदान केंद्रों से सीधा वेब प्रसारण (वेबकास्टिंग) करने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। इस वेब प्रसारण में संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी की माने तो चुनाव आयोग उपद्रवियों को मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने से रोकने के लिए वेब प्रसारण कर रहा है। चुनाव आयोग का मानना है कि इस कदम से पारदर्शिता में भी बढ़ेगी।
दाऊद के करीबी मिर्ची तक हवाला से पहुंचाया पैसा! 1.35 लाख वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को 96,661 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 1,35,021 वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
8.98 करोड़ मतदाता
चुनाव में कुल 8 करोड़ 98 लाख 39 हजार 600 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें 4 करोड़ 28 लाख 43 हजार 635 महिलाएं, 39 हजार 600 दिव्यांग मतदाता, 2,634 तृतीय पंथी और 1 लाख 17 हजार 581 सर्विस मतदाता शामिल हैं।
चुनाव में कुल 8 करोड़ 98 लाख 39 हजार 600 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें 4 करोड़ 28 लाख 43 हजार 635 महिलाएं, 39 हजार 600 दिव्यांग मतदाता, 2,634 तृतीय पंथी और 1 लाख 17 हजार 581 सर्विस मतदाता शामिल हैं।