scriptमालामाल होगा महाराष्ट्र! चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग में मिली सोने की खान | Maharashtra Gold Mines found in Chandrapur and Sindhudurg says CM Eknath Shinde | Patrika News
मुंबई

मालामाल होगा महाराष्ट्र! चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग में मिली सोने की खान

Maharashtra Chandrapur and Sindhudurg Gold Mine: मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिलों में सोने की खदाने मौजूद है।

मुंबईDec 02, 2022 / 03:42 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Chandrapur and Sindhudurg Gold Mine

महाराष्ट्र में सोने की खदान मिलने की खबर!

Maharashtra Gold Mine News: महाराष्ट्र के दो जिलों में सोने की खदान (Gold Mines in Maharashtra) होने की संभावना जताई गई है। सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने खुद यह बात कही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार के सहयोग से खोज का काम चल रहा है।
मुंबई में आयोजित ‘वाणिज्यिक कोयला खदानो की नीलामी एवं खान क्षेत्रो मे सूनहरे अवसर’ इस विषय की निवेश परिषद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिलों में सोने की खदाने मौजूद है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में सिंगल यूज प्लास्टिक से सख्त बैन हटा, इन चीजों के उपयोग की अनुमति मिली

उन्होंने कहा, कहा जा रहा है कि राज्य के भूगर्भ में कोयला, बॉक्साइट, लौह जैसे खनिजों के साथ-साथ सोना भी मौजूद हो सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार के खनन विभाग की एक रिपोर्ट भी है। जिसके बाद टेस्टिंग भी शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में सोने के दो ब्लॉक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिंदे-फडणवीस सरकार के दौरान यह सोना निकलता है तो यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि सोने के ये दो ब्लॉक विदर्भ के चंद्रपुर और कोंकण के सिंधुदुर्ग जिलों में स्थित हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि राज्य के भूगर्भ में खनिज भंडार मिल जाए तो देश की सबसे बड़ी इस्पात परियोजना शुरू की जा सकती है।

मुंबई के ताज होटल में खनन क्षेत्र में अवसरों पर एक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनात शिंदे के राज्य में सोने की खदानों का जिक्र किया, जिसने सबका ध्यान खींचा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के खनन मंत्री दादा भुसे उपस्थित थे।

Home / Mumbai / मालामाल होगा महाराष्ट्र! चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग में मिली सोने की खान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो