scriptMonsoon Update: मुंबई में बादलों की लुकाछिपी शुरू, बस आने वाला है मॉनसून, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश | Maharashtra monsoon onset heavy Mumbai rains expected for 48 hours check IMD forecast | Patrika News
मुंबई

Monsoon Update: मुंबई में बादलों की लुकाछिपी शुरू, बस आने वाला है मॉनसून, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

Mumbai Monsoon : मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है।

मुंबईJun 07, 2024 / 09:03 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Monsoon rain alert
Maharashtra Monsoon Update : मॉनसून 2024 को लेकर राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन गुरुवार (6 जून) को हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मॉनसून महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और सोलापुर तक पहुंच गया है। जबकि अगले 3-4 दिनों में मुंबई-पुणे सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
महाराष्ट्र में 6 जून को दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में मॉनसून का आगमन हुआ। राज्य में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद है। मुंबई में मॉनसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है।

आज कहां तक पहुंचा मॉनसून? यहां देखिये अपडेट-

Monsoon update 7th June 2024

महाराष्ट्र में कहां तक पहुंचा मॉनसून?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने बताया कि महाराष्ट्र में मॉनसून रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, कोल्हापुर और सांगली तक पहुंच चुकी है। जबकि मुंबई में अगले 72 घंटों में मॉनसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मुंबई में मॉनसून के पहुंचने के बाद एक-दो दिन में यह पूरे राज्य में दस्तक देगी।

मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कोंकण क्षेत्र में 7-9 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिमी) बारिश होने की भविष्यवाणी की है. वहीँ, 10 और 11 जून को कोंकण के अलग-अलग इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश (>204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र में 7-9 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 10 और 11 जून को मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से लेकर बहुत भारी और कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश (>204.4 मिलीमीटर) की उम्मीद है।

मुंबई में धुंआधार बारिश के आसार

मौसम के जानकारों का कहना है कि मॉनसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई और आसपास के इलाकों में 9-10 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मुंबई और एमएमआर (MMR) रीजन में 9 से 11 जून के दौरान मूसलाधार बारिश के संकेत मिल रहे है। इस दौरान मुंबई में 100 मिमी से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि आईएमडी ने अभी मुंबई और ठाणे के लिए सिर्फ येलो अलर्ट जारी किया है।

Hindi News/ Mumbai / Monsoon Update: मुंबई में बादलों की लुकाछिपी शुरू, बस आने वाला है मॉनसून, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो