scriptमहाराष्ट्र: नासिक की फैक्ट्री में भयानक आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, राहत-बचाव अभियान शुरू | Maharashtra Nashik massive fire breaks out in factory in Sinnar industrial area | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र: नासिक की फैक्ट्री में भयानक आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, राहत-बचाव अभियान शुरू

Maharashtra Nashik Fire: महाराष्ट्र के नासिक में एमआईडीसी में भीषण आग लगने से दहशत फ़ैल गई है।

मुंबईFeb 02, 2024 / 07:36 pm

Dinesh Dubey

sinnar_midc_fire.jpg

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण आग

Nashik Sinnar MIDC Fire: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि नासिक के सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक के सिन्नर में इंडस्ट्रियल एस्टेट (MIDC) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडामा ऑर्गेनिक्स कंपनी में भीषण आग लगी है। आग इतनी भयानक है कि कई किमी दूर से आग की भीषण लपटें दिख रही है। आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें

मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 9 लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के मुताबिक, सिन्नर के मुसलगांव में इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एडिमा ऑर्गेनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। इस भयानक आग के कारण इलाके में धुएं का गुबार फैल गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।
कंपनी में आग लगने के बाद इलाके के नागरिकों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मालेगांव एमआईडीसी, सिन्नर नगर परिषद के फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

नासिक में भीषण आग, कैमरे में कैद हुई भीषण लपटें-

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आग बुझाने के लिए नासिक से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। फ़िलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि कहीं कोई कर्मचारी कंपनी में फंसा तो नहीं है। आग से कंपनी को लाखों रुपयों के नुकसान की आशंका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो