scriptमहाराष्ट्र: जलगांव में रेत माफियाओं का आतंक, छापेमारी करने गए डिप्टी कलेक्टर पर जानलेवा हमला | Maharashtra sand mafia attack on Deputy Collector in Jalgaon | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र: जलगांव में रेत माफियाओं का आतंक, छापेमारी करने गए डिप्टी कलेक्टर पर जानलेवा हमला

Maharashtra News: कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई करने और नाकाबंदी करने का आदेश दिया है।

मुंबईFeb 07, 2024 / 08:08 pm

Dinesh Dubey

jalgaon_collector.jpg

जलगांव में डिप्टी कलेक्टर पर जानलेवा हमला

Jalgaon Sand Mafiya: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां रेत का अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर को बुरी तरफ पीटा गया। उन्हें गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर (उपजिलाधिकारी) सोपान कासार ने रेत माफियाओं पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इससे खफा बालू माफियों ने कासार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी वाहनों पर भी पथराव किया गया। इस घटना में उपजिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे नशीराबाद में हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आयुष प्रसाद ने नाकाबंदी के आदेश दे दिए हैं। जलगांव जिले में बड़े पैमाने पर रेत माफिया सक्रीय है। इस पर लगाम लगाने के लिए उपजिलाधिकारी सोपान कासार अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात में नशीराबाद गए। इस दौरान उन्होंने अवैध तरीके से रेत ले जा रहे दो डंपरों पर कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: महाप्रसाद खाने के बाद 2000 ग्रामीण बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मचा हड़कंप

इसी दौरान कुछ रेत माफियाओं ने उन पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें कासार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी गाड़ियों पर पथराव भी किया। घटना का वीडियो बनाने वाले अधिकारी का मोबाइल भी अपराधियों ने तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आयुष प्रसाद, पुलिस अधीक्षक एमसीवी महेश्वर रेड्डी समेत पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। कलेक्टर ने कासार से मुलाकात की है और पुलिस अधीक्षक को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नाकाबंदी करने का आदेश दिया।
राज्य में ये पहली घटना नहीं है, इसके कुछ घंटे पहले ही धुले के शिरपुर में अवैध रूप से रेत परिवहन करते समय पकड़े जाने पर बेखौफ रेत माफियाओं ने तलाथी के साथ हाथापाई की। इस मामले में शिरपुर शहर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Hindi News/ Mumbai / महाराष्ट्र: जलगांव में रेत माफियाओं का आतंक, छापेमारी करने गए डिप्टी कलेक्टर पर जानलेवा हमला

ट्रेंडिंग वीडियो