scriptMaharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सरकार चुनने के लिए सड़कों पर उतरे सितारे | Maharastra assembly election Voting | Patrika News
मुंबई

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सरकार चुनने के लिए सड़कों पर उतरे सितारे

माधुरी दीक्षित, लारा दत्ता, आमिर खा-किरण राव सहित कई कलाकारों ने किया मतदान
अभिनेत्री लारा दत्ता ने पति महेश भूपति के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया। गीतकार जावेद अख्तर ने न सिर्फ वोट डाला बल्कि लोगों से मतदान की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नई सरकार को चुनने में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग वोट नहीं डालते और बाद में सरकार को कोसते हैं, वह…हैं।

मुंबईOct 21, 2019 / 04:12 pm

Binod Pandey

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सरकार चुनने के लिए सड़कों पर उतरे सितारे

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सरकार चुनने के लिए सड़कों पर उतरे सितारे

मुंबई. महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलिवुड के सितारे भी बड़ी संख्या में घरों से निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ वोट डाला। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और लारा दत्ता सहित कई सितारों ने मतदान किया। इनमें गुजरे जमाने की हास्य अभिनेत्री शुभा खोटे, पद्मिनी कोल्हापुरे, अभिनेता से सांसद बने रवि किशन, कुणाल कोहली, समेत कई मराठी और टीवी के कलाकारों ने अपना वोट डाला है।

अभिनेत्री लारा दत्ता ने पति महेश भूपति के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया। गीतकार जावेद अख्तर ने न सिर्फ वोट डाला बल्कि लोगों से मतदान की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नई सरकार को चुनने में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग वोट नहीं डालते और बाद में सरकार को कोसते हैं, वह…हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जिनेलिया डिसूजा के साथ अपने गृह क्षेत्र लातूर में मतदान किया। अभिनेता से नेता बने लोकसभा सदस्य रवि किशन ने अंधेरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

Home / Mumbai / Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सरकार चुनने के लिए सड़कों पर उतरे सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो