script8 और 2 साल के बच्चों को मौत की नींद सुलाकर इमारत से कूदी मां, 3 लाशें देख दहल उठे लोग | Mother ends life after poisoning 8 and 2 year old children in Nashik Maharashtra | Patrika News
मुंबई

8 और 2 साल के बच्चों को मौत की नींद सुलाकर इमारत से कूदी मां, 3 लाशें देख दहल उठे लोग

Nashik Suicide : महिला का शव इमारत परिसर में और उसके 8 साल और 2 साल के बच्चे का शव घर में मिला। पुलिस को शक है कि मां ने दोनों बच्चों को जहर दिया था।

मुंबईMay 09, 2024 / 08:08 pm

Dinesh Dubey

Mother Suicide
Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहां एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को जहर देकर सुला दिया और फिर सुबह इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों और महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, नासिक के कोणार्क नगर में अपने पति व बच्चों के साथ रहने वाली 30 साल की अश्विनी निकुंभ (Ashwini Nikumbh) ने बुधवार को इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसके दोनों बच्चे घर में मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि अश्विनी ने जान देने से पहले मंगलवार रात में अपने बच्चों आराध्या (8) और अगस्त्य (2) को जहर दिया था।

यह भी पढ़ें

पुणे में MMS कांड! छात्रा ने बॉयफ्रेंड को भेजी लड़कियों की 900 प्राइवेट फोटो और वीडियो, केस दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने बुधवार सुबह 7 बजे शहर के कोणार्कनगर इलाके के अदगांव में चार मंजिला हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। अश्विनी ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपने पति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एक कथित सुसाइड नोट में अश्विनी ने कहा है कि वह अपने पति के साथ बार-बार झगड़े के कारण यह कदम उठा रही है। उसने पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त महिला का पति स्वप्निल घर पर नहीं था। वह काम के सिलसिले में पुणे गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News/ Mumbai / 8 और 2 साल के बच्चों को मौत की नींद सुलाकर इमारत से कूदी मां, 3 लाशें देख दहल उठे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो