scriptदेश के सबसे अमीर नगर निगम BMC ने पेश किया 52,619 करोड़ का बजट, जानें- किस काम के लिए दिए कितने रुपये | Mumbai BMC Budget 2023-24 of Rs 52619 crore presented check allocation details | Patrika News
मुंबई

देश के सबसे अमीर नगर निगम BMC ने पेश किया 52,619 करोड़ का बजट, जानें- किस काम के लिए दिए कितने रुपये

BMC Budget Updates: मुंबई के निगम आयुक्त (कमिश्नर) इकबाल सिंह चहल ने बीएमसी मुख्यालय में आगामी वित्तवर्ष के लिए बजट पेश किया है। देश के सबसे अमीर स्थानीय निकाय बीएमसी के इतिहास में 38 साल में पहली बार प्रशासक ने बजट पेश किया।

मुंबईFeb 04, 2023 / 11:49 am

Dinesh Dubey

mumbai_bmc_budget.jpg

बीएमसी ने पेश किया 52,619 करोड़ रुपये का बजट

BMC Budget 2023 News: देश के सबसे अमीर बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बार बीएमसी ने 2023-24 के लिए कुल 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बार बजट में बेस्ट (Brihanmumbai Electric Supply and Transport) के लिए 800 करोड़ रुपये और शहर के कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए 3545 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। बीएमसी ने सड़कों और जल परियोजनाओं जैसे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर खर्च करने के लिए 27,247 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।
मुंबई के निगम आयुक्त (कमिश्नर) इकबाल सिंह चहल ने बीएमसी मुख्यालय में आगामी वित्तवर्ष के लिए बजट पेश किया है। देश के सबसे अमीर स्थानीय निकाय बीएमसी के इतिहास में 38 साल में पहली बार प्रशासक ने बजट पेश किया। क्योकि बीएमसी में शिवसेना सत्ता में थी, लेकिन पिछले साल ही सभी पार्षदों का कार्यकाल ख़त्म होने के बावजूद अब तक बीएमसी चुनाव नहीं हो पाया है। इसलिए आज प्रशासक के तौर पर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बीएमसी मुख्यालय में बजट पेश किया।
यह भी पढ़ें

मुंबई में म्हाडा के 4000 फ्लैटों के लिए इस महीने निकलेगी लॉटरी, डिपॉजिट नियम में हुआ बड़ा बदलाव

गौरतलब हो कि बीएमसी ने 2022-23 के लिए कुल 45,949.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। यानी इस बार बीएमसी का बजट 14.52% अधिक है। पिछले बजट में 3,200 करोड़ रुपये कोस्टल रोड प्रोजेक्ट और 6,933.75 करोड़ रुपये शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवंटित किए गए थे। इसके साथ ही बीएमसी ने छोटे फ्लैट मालिकों को संपत्ति कर के मोर्चे पर बड़ी राहत पहुंचाई थी।
मुंबई नगर निगम के इस साल के बजट में सड़कों और पुलों के लिए 4925 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।मुंबईकरों को पार्किंग ऐप की मदद से 32 सार्वजनिक पार्किंग स्थल और 91 सड़क पर पार्किंग स्थल तक पहुंच प्राप्त होगी। मुंबई नगर निगम के इस साल के बजट में गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड के लिए 1060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुंबई सीवेज प्रोजेक्ट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और गेटवे ऑफ इंडिया के सौंदर्यीकरण के लिए 2792 करोड़ का प्रावधान। मुंबई नगर निगम के स्वामित्व वाली सार्वजनिक पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। भायखला के रानी बाग (Rani Baug) के लिए 140 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए 1680 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल 1287 करोड़ था। मुंबई फायर ब्रिगेड के लिए 227 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुंबई नगर निगम के इस साल के बजट में बरसाती नालों के लिए 2570 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बीएमसी ने खोला खजाना-

– जल आपूर्ति परियोजना विभाग के लिए 1376 करोड़ का प्रावधान, जो पिछले साल 887.88 करोड़ था।
– महिला बचत समूह – 11.65 करोड़
– महिला आर्थिक सहायता योजना – 100 करोड़
– विकलांग व्यक्तियों के लिए वित्तीय सहायता के लिए 25.32 करोड़
– तृतीय जाति के लिए पहली बार 2 करोड़ की आर्थिक सहायता
– वरिष्ठ नागरिक – 11 करोड़
– महिलाओं के लिए प्रशिक्षण योजना 6.44 करोड़
– मुंबई नगर निगम के इस साल के बजट में सात एसटीपी परियोजनाओं के लिए 2792 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
https://youtu.be/cAdieugHZbk

Home / Mumbai / देश के सबसे अमीर नगर निगम BMC ने पेश किया 52,619 करोड़ का बजट, जानें- किस काम के लिए दिए कितने रुपये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो