scriptमुंबई में अमेरिकी महिला के सामने कैब ड्राइवर करने लगा गंदा काम, राहगीरों ने बचाया | Mumbai Goregaon Cab driver molested American woman Andheri police arrested | Patrika News
मुंबई

मुंबई में अमेरिकी महिला के सामने कैब ड्राइवर करने लगा गंदा काम, राहगीरों ने बचाया

Mumbai Andheri Crime News: पुलिस ने बताया कि आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं दर्ज है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह यूएसए (USA) से है और एक महिला व्यवसायी (Businesswoman) है। वह पिछले एक महीने से मुंबई में है।

मुंबईNov 28, 2022 / 04:33 pm

Dinesh Dubey

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

US National Women Molested By Mumbai Cab Driver: मुंबई (Mumbai) के अंधेरी (Andheri News) में 40 वर्षीय अमेरिकी महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला 40 वर्षीय आरोपी के कैब में बैठकर मुंबई लौट रही थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
घटना शनिवार दोपहर को अंधेरी (पश्चिम) में जेपी रोड (JP road) पर उस समय घटी जब शिकायतकर्ता निजी निजी इनोवा कार में यात्रा कर रही थी। वह पड़ोसी जिले से काम निपटाकर मुंबई में अपने निवास स्थान जा रही थी। हालांकि सफ़र के शुरुआत में पीड़िता के साथ उसका एक परिचित भी था। लेकिन अंधेरी से पहले वह उतर गया।
यह भी पढ़ें

ठाणे में राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री जख्मी; औरंगाबाद में बड़ा रेल हादसा टला

अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी। इस बीच आरोपी कथित तौर पर हस्तमैथुन (Masturbating) करने लगा। जब महिला ने देखा तो उसने जेपी रोड पर कैब रोकने के लिए कहा और राहगीरों से मदद मांगने के लिए आवाज बुलंद की। जिसके बाद आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ महिला ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन (DN Nagar Police Station) में मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की मर्यादा का अपमान करने के इरादे से कार्य, शब्द या इशारा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान गोरेगांव (Goregaon News) निवासी योगेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई है। रविवार को उपाध्याय को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं दर्ज है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह यूएसए (USA) से है और एक महिला व्यवसायी (Businesswoman) है। वह पिछले एक महीने से मुंबई में है और काम के सिलसिले में भारत आती रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो