scriptMumbai Rains: तेज बारिश के बीच मुंबई में कई बड़े हादसे, 3 लोगों ने गंवाई जान, पढ़ें सुबह की बड़ी अपडेट | Mumbai Rains Update three died in Two accidents | Patrika News
मुंबई

Mumbai Rains: तेज बारिश के बीच मुंबई में कई बड़े हादसे, 3 लोगों ने गंवाई जान, पढ़ें सुबह की बड़ी अपडेट

भारी बारिश के कारण शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव होने की खबर है। तेज बारिश से न केवल सड़क बल्कि रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. जबकि कुछ स्थानों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लगातार तेज बारिश की वजह से शहर में कई बड़े हादसे भी हुए है, जिनमें कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टी हुई है।

मुंबईJul 06, 2022 / 09:46 am

Dinesh Dubey

Mumbai rain Accident.jpg

मुंबई में बड़ा हादसा

Mumbai Rains Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात से मूसलाधार बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी है, हालांकि बुधवार सुबह से मानसूनी बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। जिसके कारण शहर के अनेक निचले स्थानों पर जलभराव होने की खबर है। तेज बारिश से न केवल सड़क बल्कि रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. जबकि कुछ स्थानों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारी बारिश की वजह से शहर में कई बड़े हादसे भी हुए है, जिनमें कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के दहिसर इलाके में एक तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारीयों ने बताया कि अब तक एक शख्स का शव बरामद हुआ है और दूसरे की तलाश की जारी है।
यह भी पढ़ें

Mumbai News Live Updates: मुंबई में लगातार दूसरे दिन भी हो रही तेज बारिश, बांद्रा इलाके में भारी जलभराव

मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर भारी बारिश के चलते हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है। ठाणे नगर निगम के बयान के मुताबिक, काजुपाड़ा इलाके में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक से जा रहे शख्स का बैलेंस सड़क पर मौजूद गड्ढे की वजह से बिगड़ गया और वह गिर गया, इस दौरान पीछे से आ रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) की बस ने उसे कुचल दिया। काशीमीरा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की और आगे की जांच शुरू की है। माना जा रहा है कि बारिश के चलते बीच सड़क पर मौजूद गड्ढे में पानी भर गया था और इस वजह से वह बाइक सवार को नहीं दिखा।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मंगलवार शाम मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल (बांद्रा) में एक इमारत की रिटेनिंग वॉल (एक तरह ही कठोर सुरक्षा दीवार) ढह गई, इससे एक गाड़ी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। यह हादसा पाली हिल के ज़िग ज़ैग रोड पर हुआ। गनीमत रही की इसकी चपेट कोई राहगीर नहीं आया।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारी बारिश के मद्देनजर हालात पर लगातार नजर बनाये हुए है। उन्होंने अधिकारियों को सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई जान-माल का नुकसान न हो।
https://twitter.com/RMC_Mumbai/status/1544242600688832514?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9 जुलाई तक मुंबई और इसके उपनगरों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में मुंबई, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र में बादल छाए हुए है और घाट क्षेत्र भी तीव्र बारिश की संभावना है।

Home / Mumbai / Mumbai Rains: तेज बारिश के बीच मुंबई में कई बड़े हादसे, 3 लोगों ने गंवाई जान, पढ़ें सुबह की बड़ी अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो