scriptThane News: भाईंदर में रेलवे पुल से खाडी में कूदी नाबालिग लड़की, मछुआरों ने बचाई जान, जानें पूरा मामला | Thane News Minor girl jumped in Bhayander railway creek fishermen saved | Patrika News
मुंबई

Thane News: भाईंदर में रेलवे पुल से खाडी में कूदी नाबालिग लड़की, मछुआरों ने बचाई जान, जानें पूरा मामला

Thane News: ठाणे के भायंदर और नायगांव रेलवे स्टेशनों के बीच एक नाबालिग लड़की ने रेलवे पुल से खाडी में कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसे मछुआरों ने बचा लिया है।

मुंबईJul 24, 2022 / 04:58 pm

Dinesh Dubey

Thane Women fall from Bhayander railway creek fishermen saved

भाईंदर में रेलवे पुल से गिरी महिला

Bhayander Nalasopara News: मुंबई से सटे ठाणे जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को नालासोपारा (Nalasopara) की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने भायंदर रेलवे क्रीक (Bhayander Railway Creek) से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय मछुआरों की मदद से लड़की की जान बचाई गई। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे नायगांव और भायंदर रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले भायंदर खाडी रेलवे पुल पर एक युवती गयी। वह काफी देर तक भायंदर और नायगांव रेलवे स्टेशनों के बीच बने पुल पर खड़ी रही, जिस वजह से खाड़ी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर उसपर पड़ी। तभी कुछ मछुआरों ने उसे आवाज देकर वहां खड़े होने का कारण पूछा। हालांकि, उसने कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें

Nagpur: 15 साल के वेदांत ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, टैलेंट देख अमेरिकी कंपनी ने ऑफर की 33 लाख की नौकरी

इस बीच लड़की की इस हरकत की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी। हालांकि इससे पहले उसके पास कोई पहुंचता वह पानी में कूद गई। लेकिन वहां मौजूद मछुआरों ने उसकी जान बचा ली। फिर छोटी नाव की मदद से लड़की को किनारे पर लाया गया। उसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसल पार्क (Jesal Park) पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने इस कदम का कोई कारण नहीं बताया है। लड़की का कहना है कि वह रेलवे पुल से फिसल कर खाड़ी में जा गिरी। फ़िलहाल पुलिस ने उसे चेतावनी देकर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Home / Mumbai / Thane News: भाईंदर में रेलवे पुल से खाडी में कूदी नाबालिग लड़की, मछुआरों ने बचाई जान, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो