scriptMumbai: युवक के साथ लॉज में आई थी महिला… सुबह दरवाजा खुलते ही स्टाफ के उड़े होश | Thane woman found dead in lodge room near Kalyan railway station youth absconding | Patrika News
मुंबई

Mumbai: युवक के साथ लॉज में आई थी महिला… सुबह दरवाजा खुलते ही स्टाफ के उड़े होश

Kalyan News: कल्याण के तृप्ति लॉज में हत्या क्यों और कब हुई, इसकी जांच ठाणे पुलिस कर रही है।

मुंबईDec 11, 2023 / 04:44 pm

Dinesh Dubey

police_mumbai_city.jpg

वसई में घर में मिली 3 लाश

Thane Lodge Crime: ठाणे के कल्याण इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज के एक कमरे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण स्टेशन परिसर में मौजूद तृप्ति लॉज के एक कमरे में 32 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। महिला की पहचान घाटकोपर निवासी ज्योति तोडरमल के तौर पर हुई है।
ठाणे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव आज सुबह कल्याण शहर के एक लॉज में मिला। अधिकारी ने बताया कि हाउसकीपिंग स्टाफ ने महिला को कमरे में संदिग्ध तरीके से मृत पड़ा पाया। जबकि मौके से मृतक महिला का साथी फरार हो गया है। एमएफसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें

पुणे: मजाक-मजाक में रिश्तेदार ने किशोर के प्राइवेट पार्ट में डाल दी एयर कंप्रेसर नली, दर्दनाक मौत

शनिवार की दोपहर में भूपेंद्र गिरी नाम के युवक के साथ ज्योति तृप्ति लॉज में आई थी। सुबह काफी समय हो जाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लॉज के स्टाफ ने दरवाजा खोला। तब ज्योति मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना महात्मा फुले पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, ज्योति के साथ आया भूपेंद्र गिरी शनिवार रात करीब 8 बजे लॉज से चला गया था। उसने लॉज मालिक से कहा कि वह सामान लाने बाहर जा रहा है। लेकिन वह नहीं लौटा। फिलहाल फरार हुए भूपेंद्र गिरी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें बनायीं गई हैं।
मालूम हो कि डबल मर्डर के दस दिन से भी कम समय बीतने के बाद उसी थाना क्षेत्र के तृप्ति लॉज के एक कमरे में महिला का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। फ़िलहाल हत्या क्यों और कब हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Hindi News/ Mumbai / Mumbai: युवक के साथ लॉज में आई थी महिला… सुबह दरवाजा खुलते ही स्टाफ के उड़े होश

ट्रेंडिंग वीडियो