scriptविवेक ओबेरॉय को महिला आयोग का नोटिस | Vivek Oberoi got Women Commission notice on controversial tweet | Patrika News
मुंबई

विवेक ओबेरॉय को महिला आयोग का नोटिस

विवादास्पद : ऐश्वर्या राय को लेकर किया था ट्वीट, राकांपा महिला नेता की शिकायत पर करवाई

मुंबईMay 20, 2019 / 08:50 pm

Nitin Bhal

विवेक ओबेरॉय को महिला आयोग का नोटिस

विवेक ओबेरॉय को महिला आयोग का नोटिस

मुम्बई

लोकसभा चुनाव के तमाम सर्वे कम्पनियों के एग्जिट पोल की रिपोर्ट आने के बाद अति उत्साहित फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय के एक ट्वीट ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इस ट्वीट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। विवेक के इस ट्वीट पर राकांपा और कांग्रेस की महिला मोर्चा इकाइयों ने राज्य महिला आयोग को शिकायत की है। आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए विवेक को नोटिस जारी किया है। विवेक ने सोमवार सुबह को एक फोटो ट्वीट किया जिसमें पहले भाग में ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ दिख रही हैं उसे चुनाव से पहले बताया है। फिर दूसरे भाग में ऐश्वर्या राय विवेक के साथ दिख रही हैं जिसे एग्जिट पोल बताया गया है। तीसरे भाग में ऐश्वर्या राय के साथ अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन परिवार का फोटो है। विवेक ने इस फोटो के माध्यम से एग्जिट पोल और परिणाम को लेकर अंतर को बताया है। इस ट्वीट को लेकर कई महिला नेताओं ने आपत्ति जताई है और विवेक की निंदा करते हुए करवाई की मांग की है।
रहाटकर से मिलीं वाघ

राकांपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से मुलाकात कर शिकायत किया है। विवेक पर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में आयोग को पत्र भी दिया है। विजया रहाटकर ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए विवेक को नोटिस जारी किया है। वाघ ने कहा कि विवेक ने इस प्रकार ट्वीट कर एक महिला का अपमान किया है। रहाटकर ने कहा कि विवेक को नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद ही करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Home / Mumbai / विवेक ओबेरॉय को महिला आयोग का नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो