25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संचार क्रांति योजना युवाओं के लिए वरदान- मोहले

कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को लैपटाप वितरित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंगेली

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 14 Jul 2018, 10:03 AM IST

mungeli news

संचार क्रांति योजना युवाओं के लिए वरदान- मोहले

मुंगेली. खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने युवा संचार क्रांति योजना के तहत ग्राम चातरखार स्थित कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लैपटाप वितरित किया। उन्होंने कहा कि युवा संचार क्रांति योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। विद्यार्थी लैपटाप के जरिए देश दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी तरह से जानकारी प्राप्त करने के लिये संचार क्रांति आगे है। इसके माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के २१ विद्यार्थियों को लैपटाप का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष कृष्णा बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला यादव, कलेक्टर डी सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर, एसडीएम सुमित अग्रवाल, शिवकुमार बंजारा, लोकनाथ ठाकुर, भागीरथी यादव, अधीनदास मोहले, रामशरण यादव, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. एके साहू, नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. बीएल सिन्हा, डॉ. अनुराग तोमर, डॉ. अनिल कश्यप सहित अन्य अधिकारी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने किया पौधरोपण: खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने हरियर छत्तीसगढ़ एवं हरियर प्रसार योजना के शुक्रवार को ग्राम गीधा में बिलासपुर मुख्य सडक़ डिवाइडर पर पाम व लालाकापा स्थित मुक्तिधाम में पीपल पेड़ के पौधे लगाए। उन्होंने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा बघेल, नपा अध्यक्ष सावित्री सोनी, कलेक्टर डी सिंह, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, वनमण्डलाधिकारी केके जाधव, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला यादव, अधीनदास मोहले, लोकनाथ ठाकुर, भागीरथी यादव, शिवकुमार बंजारा, स्टार ऑफ टुमारो के रामशरण यादव, प्रितेश आर्य ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। उत्साह से लोगों ने पौधे लगाए। लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका एवं वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पुलिस लाइन और ग्राम गीतपुरी में भी पीपल, आम, बरगद, पाम, छीन, मुनगा, आंवला व पपीता सहित अन्य फलदार पौधे रोपित किए गए। एसडीएम सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अनुप्रिया मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अहिरवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी एसएन मिश्रा, श्री कमलेश मिश्रा, पीए शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने भी पौधरोपण किया।