19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छा सोचें और अच्छा लिखें साहित्यकार- पाठक

समारोह: अखिल भारतीय संस्कृति एवं साहित्य परिषद व आगर साहित्य समिति का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Mungeli

अच्छा सोचें और अच्छा लिखें साहित्यकार- पाठक

मुंगेली. अखिल भारतीय संस्कृति एवं साहित्य परिषद जिला शाखा एवं आगर साहित्य समिति द्वारा दीपावली मिलन, हिन्दी व सिंधी में प्रकाशित कवि स्व. ओंकार के व्यंग्य संग्रह 'खलबत्ता हिमामदस्तोÓ का विमोचन, कवि देवेन्द्र सिंह परिहार का अभिनंदन व काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रेस क्लब भवन में किया गया।
मुख्य अतिथि छग राजभाषा आयोग अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने चाचा स्व. रंजन लाल पाठक की छत्तीसगढ़ी कविता का वाचन किया। वहीं विमोचित कृति के कवि ओंकार शलभ को याद किया तथा ओज के प्रखर कवि देवेंद्र परिहार की तारीफ की। उन्होंने उपस्थित साहित्यकारों को अच्छा सोचने और अच्छा लिखने का आग्रह किया और पर्व की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कविता रस को जीवन का सबसे बड़ा अनुराग माना और मुक्तक सुनाकर वाहवाही ली। विशेष अतिथियों डॉ. प्रेमकुमार वर्मा, डॉ. मंतराम यादव, बुधराम यादव, मनोहर दास मानिकपुरी और नंदराम यादव निशांत ने शुभकामनायें व्यक्त करते हुए स्व. ओंकार शलभ और देवेन्द्र सिंह परिहार की काव्य प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम संचालक डॉ. अजीज रफीक ने 'खलबत्ता हिमादस्तों' के प्रकाशक संजीव गौरहा और देव गोस्वामी सचिव आगर साहित्य समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं काव्य गोष्ठी में कवि देवेन्द्र सिंह परिहार, संतोष वैष्णव, नंदराम यादव निशांत, बुधराम यादव, मनोहर दास मानिकपुरी, रामकुमार बंजारे, होरीलाल साहू , डॉ. प्रेमकुमार वर्मा, राकेश गुप्त, डॉ. अजीज रफीक, संतोष कुमार चौबे (मारो), कल्पना कौशिक (सरगांव), देव गोस्वामी, जगदीश देवांगन, चिंतामणि तिवारी, रोहित ठाकुर, चन्द्रेश चन्द्राकर 'पथिक' खेमेश्वर पुरी गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह चंदेल ने काव्य पाठ किया। सीताराम नामदेव की धर्मपत्नी गीता नामदेव के निधन पर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आभार प्रदर्शन संयोजक कृष्ण कुमार भट्ट 'पथिक' ने किया।