
मुंगेली. सियान-बुजुर्गों के बिना ज्ञान नहीं मिलता है। बच्चों को सही रास्ते पर चलने के लिए सीख देते हंै। वृद्धजनों के पास अनुभव का खजाना है। हमें सेवा करना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए। ये बातें खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्मार्ट हेल्थ कार्ड से अस्पताल में इलाज कर सकते हंै। बड़े-बुजुर्गो के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित है।
जिला पंचायत की अध्यक्ष कृष्णा बघेल ने कहा कि घर में अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए और उनके आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे ही आगे बढ़ सकते हंै। नगर पालिका की अध्यक्ष सावित्री सोनी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग अपने बच्चों को आगे का रास्ता दिखाते रहें ताकि मार्ग से भटके नहीं। उन्होंने कहा कि घर मे वृद्धजनों को उपेक्षित न करें। माता-पिता का सेवा करने से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। गिरीश शुक्ला ने वृद्धजनों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तरूण खाण्डेकर ने कहा कि बहुत पहले से वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह मनाते आ रहे हैं। जनपद पंचायत मुंगेली में पहले आयोजन होता था। कार्यक्रम को शंकर जायसवाल ने भी संबोधित किया। वृद्धजन सम्मान समारोह में वृद्धजनों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। परिवीक्षा अधिकारी भारती ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना तीर्थ यात्रा योजना, पेंशन योजना की जानकारी दी। सईद खान और डॉ. प्रेमकुमार वर्मा ने शहर के आसपास वृद्धजनों के लिए लाईब्रेरी भवन के लिए जमीन दिलाने की मांग की। पूर्व में सीताराम नामदेव, वशी अहमद खान, अधिवक्ता जीपी पात्रे व सरिता बाजपेयी ने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन प्रमोद पाठक ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, सुनील पाठक, उपसंचालक समाज कल्याण अरविंद सोनी आदि उपस्थित थे।
समाज की दिशा और दशा तय करने में वृद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण: लोरमी. जनपद पंचायत लोरमी में वृद्धजन दिवस पर विकासखण्ड स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव तोखन साहू रहे। उन्होंने गांव गांव से आए 200 वरिष्टजनों का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया। वहीं ग्राम स्तर पर भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच व सचिव ने गांव के वरिष्ट नागरिकों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव साहू ने कहा कि समाज की दिशा और दशा तय करने में वृद्धजनों की महती भूमिका रहती है। किसी भी समाज के लिए वरिष्ट नागरिकों का अनुभव कारगर साबित होता है। माता-पिता से सीखी हुई हर बात जिदंगी की सबसे सुखद पल होती है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी भाईचारे व परिपक्वता बनाने में भी वरिष्ठ नागरिकों का उच्चतम स्थान प्राप्त है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सलूजा ने कहा कि वरिष्ट नागरिक बिखरते और टूटते समाज को जोडऩे का काम करता है। माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। आज हम जिस जगह पर बैठे हैं, उन्ही लोगों के आशीर्वाद से यहां है। जब हम छोटे-छोटे थे, तब उन्होंने हमें उंगली पकडक़र चलना सिखाया। आज हमे में भी अवसर प्राप्त होता है कि हम बूढ़े माता-पिता का उंगली पकडक़र उनका सेवा करें। कार्यक्रम को विधिप्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, दिनेश साहू व विश्वास दुबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, तथा भाजपा नेता उपस्थित रहे।
Published on:
02 Oct 2017 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
