दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में देशभर में दलितों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर में भी भीम आर्मी सहित तमाम दलित संगठनों द्वारा एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान दलितों द्वारा कई स्थानों पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। बाद में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सवारियों से भरी एक ट्रेन को भी कई घंटों तक रोके रखा था। जिला प्रशासन द्वारा रेल को दलितों से कब्जा मुक्त कराने को लेकर तमाम प्रयास किए गए थे, मगर कई घंटों की मशक्कत के बाद रेल को उस समय छोड़ा गया था, जब थाना नई मंडी कोतवाली पर भीड़ द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ कर डाली, जिसके बाद पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। मगर दलितों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्साए दलितों ने थाना नई मंडी कोतवाली के अंदर और बाहर खड़ी मुकदमे की 2 दर्जन से भी ज्यादा कारों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में एक युवक अमरेश की भी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से लिखे गए मुकदमे के बाद कई दलित नेताओं को जेल जाना पड़ा था, जिसमें शहीद उधम सिंह सेना के विकास मेडियन भी शामिल थे। रविवार को विकास मेडियन की जेल से रिहाई हुई है, जिसमें भीम आर्मी और शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने विकास मीडियम की रिहाई पर जिला कारागार से ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान भीम आर्मी के उपकार बाबरा और शहीद उधम सिंह सेना के विकास में मेड़ियन ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।