आपके संज्ञान में लाना है कि रामपुर लोकसभा से सांसद आज़म खान के विरूद्ध लगभग 80 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, डकैती, गैर इरादतन हत्या, भकाऊ भाषण, उन्माद फैलाना, किसानों और यतीमों की जगह पर नाजायज़ कब्ज़ा करना आदि गंभीर धाराओं के मुकदमे हैं। साथ ही आजम खान की यूनिवर्सिटी से पुलिस ने चोरी का माल बरामद भी किया है और उनको भूमाफिया भी घोषित किया हुआ है। मांन्यवर उपरोक्त मुकदमे रामपुर के बेहद गरीब कमज़ोर लोगों ने आज़म खान के विरूद्ध दर्ज कराए हैं, जोकि अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसके कारण न सिर्फ पीड़ित परिवार, बल्कि आम जनता में भी आज़म खान के विरूद्ध रोष वायाप्त है। इसलिए आज़म खान लगभग दो महीनों से रामपुर से फरार हैं और उनके खिलाफ कई मुकदमों में कोर्ट से गिरफ़्तारी वारंट भी जारी हो चुके हैं। बावजूद इसके 9 मौहर्रम को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज़म खान के समर्थन में रामपुर आकर माहौल खराब करना चाहते हैं।