scriptआपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो | friend murdered his one friend in day light in muzaffarnagar | Patrika News
मुजफ्फरनगर

आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

विवाद के बाद युवकाें ने दिनदहाड़े शख्स काे मारी गाेली
पुलिस आराेपियाें का पता लगाने में जुटी

मुजफ्फरनगरMay 18, 2019 / 02:06 pm

Nitin Sharma

news

आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जिले में उस समय हड़कंप मच गया। जब बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर दिन दहाड़े युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए छापेमारी जुट गई है।
यह भी पढ़ें – पिता से नाराज बेटे ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किया ऐसा काम, परिवार में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी मोहित शुक्रवार दोपहर सर्कुलर रोड स्थित रेसु विहार चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने मोहित की बाइक पर ओवरटेक कर रोक लिया। पहले तो युवकों ने उसके मारपीट की। इसके बाद मोहित को गोली मारकर आरोपी फरार हो गये। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल व सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंंचे।
यह भी पढ़ें – भाजपा जिलाध्यक्ष ने कब्र से निकलवाया मासूम का शव, जानिए क्यों

पहले एक साथ रहते थे दोनों शख्स

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक व हत्यारोपी कुछ समय पहले एक साथ रहते थे। शुक्रवार को ही किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी युवकों ने मोहित पुत्र दीपचंद को गोली मार दी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। जिनकी तलाश में 3 टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Home / Muzaffarnagar / आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो