scriptVideo: मुख्‍यमंत्री योगी के आने से पहले भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान | khatauli bjp mla vikram saini statement over priyanka gandhi | Patrika News
मुजफ्फरनगर

Video: मुख्‍यमंत्री योगी के आने से पहले भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

Highlights

BJP विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर दिया विवादित बयान
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया था गंगा यात्रा का शुभारंभ
रथ में सवार होकर मुजफ्फरनगर के रामराज पहुंचे थे सीएम

मुजफ्फरनगरJan 28, 2020 / 12:52 pm

sharad asthana

vlcsnap-2020-01-28-11h56m29s262.png
मुजफ्फरनगर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को बिजनौर (Bijnor) से गंगा यात्रा (Ganga Yatra) की शुरुआत की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के रामराज भी पहुंचे थे। वहां उन्‍होंने एक जनसभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले विधायकों ने जनता को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: कमेटी के नाम पर महिला से ठगी, कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्‍यक्ष गिरफ्तार

यह कहा विधायक ने

सोमवार को बिजनौर के गंगा बैराज से गंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री रथ में सवार होकर गंगा बैराज से मुजफ्फरनगर भी पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले मंच से खतौली (Kahtauli) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक (BJP MLA) विक्रम सैनी ने लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने सीएए और एनआरसी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanak Gandhi Vadra) पर विवादित बयान दिया।
यह भी पढ़ें

CM Yogi बोले- दिल्ली के सीएम ने अपना फर्ज निभाया होता तो यमुना भी गंगा की तरह पवित्र होती

कहा- घुसपैठियों को लठ मारकर देश से बाहर निकाला जाएगा

उन्‍होंने कहा कि प्रियंका पत्थरबाजों के घरों में उनका हाल चाल जानने के लिए घूम रही हैं। जिन लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, थानों में आग लगाई और रेल की पटरियां उखाड़ दीं, प्रियंका ऐसे लोगों के घरों में घूम रही हैं और कह रही हैं कि कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को। इसे अलावा उन्‍होंने कहा कि सीएए से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है। हालांकि, घुसपैठियों को लठ मारकर देश से बाहर निकाला जाएगा।

Hindi News/ Muzaffarnagar / Video: मुख्‍यमंत्री योगी के आने से पहले भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो