6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से ‘भुखमरी की कगार’ पर आए लोग, जानिए क्यों

Highlights: -वेस्ट यूपी में कई दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है -शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह वर्षा व ओलावृष्टि हुई -कई कस्बों व देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Mar 2020, 6:34 PM IST

ola.jpg

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बेमौसम हुई आंधी तूफान व बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए आसमान से आफत बनकर टूट रही है। कारण, लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी फसल तबाह हो रही है। दरअसल, वेस्ट यूपी में कई दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह वर्षा व ओलावृष्टि के कारण जहां जगह-जगह रास्ते जलमग्न हो गए तो वहीं जनपद में कई कस्बों व देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रही।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में तूफान के बाद नोएडा में तेज बारिश के साथ ओले पड़े, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं इसके चलते अधिकांश व्यापार भी ठप हो गए हैं। शुक्रवार की रात और फिर शनिवार की सुबह किसानों पर आसमान से आफत बनकर टूटी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की खेतो में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों, गन्ना, आलू की 20 से लेकर 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। गेंहू व सरसों की फसल गिर जाने के कारण उन पर लगी बाल गिरने के कारण व नष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि से 65 हजार किसानों को हुआ भारी नुकसान, 'टूट गए सभी सपने'

जानकारी के अनुसार शनिवार व रविवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिस कारण किसानों को और चिन्ता सता रही है। किसानों के साथ साथ मजदूरी करने वाले लोग भी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश के कारण फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई और इससे वह भुखमरी की कगार पर आ रहे हैं।