नोएडा। बुलंदशहर में शुक्रवार को आए चक्रवाती तूफान के बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादल छा गए। उधर, तीन बजते-बजते नोएडा में तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। जिसके चलते तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।