मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए सपा और बसपा गठबंधन में भले ही राष्ट्रीय लोक दल को ज्यादा तवज्जो ना दी जा रही हो, मगर इसके बावजूद भी रालोद कार्यकर्ताओं के हौसले कमजोर नहीं हो रहे हैं। कारण, जहां जनपद मुजफ्फरनगर में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया, वहीं राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने सर्कुलर रोड स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर बड़ी ही धूमधाम के साथ सदस्यता अभियान चलाया।