24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

पदाधिकारियों ने केक काटकर मायावती को जन्मदिन की बधाइयां दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Jan 2019, 7:03 PM IST

moradabad

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

मुरादाबाद : शहर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63 वे जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने केक काटकर मायावती को जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

गठबंधन के बाद फिर बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, अब राममंदिर को लेकर इन्होंने कर दिया बड़ा ऐलान

ये हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ शिव पूजन व मंडल कोऑर्डिनेटर गिरीश चंद्र, मुरादाबाद जोनल इंचार्ज रणविजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्तमान गठबंधन को 2019 में विजई बनाएं। यही मायावती जी के लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा होगा। वहीं इस दौरान बहुजन समाज पार्टी को मायावती के जन्मदिन को सर्वजन हिताय के रूप में मनाने के लिए गरीबों व असहाय लोगों के लिए कंबल व भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन यह कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया।

Video: आजम खान बोले-थोड़ी सी भी शर्म है तो भाजपा को वोट दो, जानिए क्यों

मच गयी भगदड़
कार्यक्रम में पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं में कम्बल लेने की होड़ के चलते भगदड़ मच गई। जबकि बसपा कार्यकर्ता तमाम दावों के बावजूद भी कार्यक्रम में व्यवस्था नहीं कर पाए। यही नहीं खाने को लेकर भी लूट मच गई। जबकि मंच से बसपा पदाधिकारी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते रहे बावजूद इसके पब्लिक में से किसी ने भी उनकी नहीं सुनी और पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गयी। हार कर बसपा नेताओं ने कंबल वितरण का कार्यक्रम रोक दिया। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि अंबेडकर पार्क आयोजित कार्यक्रम पूरी तरीके से सफल रहा। कम्बल वितरण में भगदड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर के लिए जरूर कुछ अव्यवस्था फैली थी, लेकिन बाद में सभी को कंबल वितरित कर कार्यक्रम किया गया।