बता दें कि परोपकारी सेवा समिति इस सैनिटाइजर गैलरी को श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर लगाने की बात कह रही है। हालांकि इस सैनिटाइजर गैलरी को देखने के बाद जिले में इसी तरह की और भी गैलरी बनाने का काम शुरू हो चुका है। परोपकार सेवा समिति के अध्यक्ष ने अजय अग्रवाल इस सैनिटाइजर गैलरी को टेस्टिंग के लिए जिला प्रशासन के सुपुर्द करने की बात कही है। जिसे कचहरी या शहर के मुख्य स्थान पर भी रखा जा सकता है, जिसके बाद इसको श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा, ताकि श्मशान घाट में जाने और श्मशान घाट से आने वाले लोग इस गैलरी में होकर होकर ही निकलें।