scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को घेरा, गुटबाजी आई सामने | BJP state president Madan Lal Saini opposes | Patrika News
नागौर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को घेरा, गुटबाजी आई सामने

www.patrika.com/rajasthan-news/

नागौरSep 14, 2018 / 09:20 am

santosh

BJP

भाजपा के इस अभियान से विपक्षी हो जाएंगे पस्त

नागौर। अमित शाह के नागौर दौरे की तैयारी का जायजा लेने नागौर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के सामने पार्टी की गुटबाजी सामने आई। विरोध प्रदेशाध्यक्ष सैनी की बैठक में प्रवेश को लेकर हुआ।

राजस्थान में भी सड़क पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान, जानिए भारतमाला परियोजना में कौन बना रोड़ा

नाराज कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का घेराव किया

बैठक में पार्टी के चुनींदा पदाधिकारियों को ही बुलाया गया, इसका कुछ कार्यकर्ताओं ने एतराज किया। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष रवाना होने लगे, नाराज कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया। सैनी आगे बढ़ गए। सैनी ने कहा कि जो बैठक में अपेक्षित थे, उन्हें शामिल कर लिया और जो लोग अपेक्षित नहीं थे, उन्हें हमने बुलाया नहीं।
राजस्थानी युवक को पाकिस्तानी लड़की ने फंसाया, खुफिया जानकारियां हासिल कीं

मोदी-शाह अर्जुन-कृष्ण
बैठक में सैनी ने महाभारत के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के पास अर्जुन-कृष्ण (मोदी-शाह) हैं, इसलिए हमारी जीत पक्की है, हमें बस उनकी लड़ाई में साथ देना है। किसान सम्मेलन में भीड़ अच्छी होनी चाहिए।

Home / Nagaur / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को घेरा, गुटबाजी आई सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो