scriptतालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत | Nagaur News: 3 brother and sister died due to drowning in pond | Patrika News
नागौर

तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

नागौर जिले में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई।

नागौरAug 18, 2019 / 12:04 pm

Santosh Trivedi

Heavy rain

नागौर/मौलासर। जिले में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई – बहनों की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे का पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में चला गया और डूबने लगा। इसके बाद दो बच्चे उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी डूब गए।

 

खानाबदोश परिवार के ये बच्चे उस समय डेरे में अकेले ही थे और उनके परिजन मजदूरी के लिए बाहर गए थे। परिजन घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। शनिवार रात भर बच्चों की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले।

 

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी जारी, छलकने के करीब पहुंचा बीसलपुर बांध

 

सुबह जब बच्चों की वापस तलाश शुरू की गई तो पास ही स्थित तालाब में तीनों बच्चों के शव तैरते हुए मिले। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का है। मृतक गेंदी उम्र 13 साल, बसंती उम्र 11 साल, धनी उम्र 8 साल पुत्र छोटूराम बनबागरिया माणका की ढाणी (चोलुखा ) के है।

 

4 साल बाद फिर खतरे के निशान से ऊपर चंबल नदी, निचले इलाकों में स्थित गांवों में हाई अलर्ट

 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव निकालकर मौलासर के राजकीय सोमानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर डीडवाना तहसीलदार दयानंद रुयल ने मौके का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से नजदीकी गांव खाखोली का रहने वाला था, लेकिन मजदूरी करने के लिए अपना डेरा माणकसर में लगा रखा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो