scriptरमजान का पहला रोजा रखा | Ramadan's first Rosa kept | Patrika News
नागौर

रमजान का पहला रोजा रखा

इस्लामिक कलेण्डर के हिसाब से 30 तारीख की शाम को चांद आने के साथ सोमवार को हुई तराबी के नमाज के बाद मंगलवार को रमजान का पहला रोजा मुस्लिम धर्मावलम्मिबयों ने रखा

नागौरMay 08, 2019 / 06:29 pm

Sharad Shukla

eid 2018

Ramadan’s first Rosa kept

नागौर. इस्लामिक कलेण्डर के हिसाब से 30 तारीख की शाम को चांद आने के साथ सोमवार को हुई तराबी के नमाज के बाद मंगलवार को रमजान का पहला रोजा मुस्लिम धर्मावलम्मिबयों ने रखा। मंगलवार को रमजान का पहला रेाजा होने के कारण मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर सहरी का समय खत्म होने के साथ ही रोजा रखा गया। दिनभर रोजा रहने के बाद शाम को सात बजकर 13 मिनट पर इफ्तार हुआ। पहला रोजा पंद्रह घंटे का रहने के साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण दिक्कतों के साथ पूरे दिन इबादत होती रही। इसके पहले सुबह साढ़े चार बजे से छह बजे तक फजर की नमाज पढ़ी गई। दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक जोहर की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद साढ़े पांच बजे से सात बजे तक असर की नमाज और शाम को सवा सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक मगरिब की नमाज पढ़ी पढ़ी गई। इफ्तार के दौरान मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल रही। लोग एक-दूसरे की खैरियत लेते नजर आए।

Home / Nagaur / रमजान का पहला रोजा रखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो