script12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा तो 90 फीसदी बच्चे पिछड़े | After 12 years, the examination was held on the board pattern, then 90 | Patrika News
नर्मदापुरम

12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा तो 90 फीसदी बच्चे पिछड़े

राज्य शिक्षा केन्द्र ने पहली बार वन क्लिक से जारी किया 5वीं-8वीं का परिणाम

नर्मदापुरमMay 14, 2022 / 12:04 pm

rajendra parihar

12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा तो 90 फीसदी बच्चे पिछड़े

12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा तो 90 फीसदी बच्चे पिछड़े

नर्मदापुरम- राज्य शिक्षा केन्द्र ने शुक्रवार को वन क्लिक के माध्यम से 5वीं-8वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 12 साल बाद आरएसके ने बोर्ड पैटर्न पर ये परीक्षाएं आयोजित की गईं। यही कारण है कि जिले में 90 फीसदी से ज्यादा बच्चे पिछड़ गए। जिले में 5वीं में कुल 0.1 प्रतिशत बच्चे ए प्लस ग्रेड में व 5.6 फीसदी बच्चों को मिला है ए ग्रेड। वहीं 8वीं में 0.6 फीसदी बच्चे ए प्लस ग्रेड व 16.1 बच्चे ए ग्रेड में हैं।
गिरते शिक्षा के स्तर को देख फिर बोर्ड किया
2009 से 2021 तक लागू हुए इस पद्धति के कारण कक्षा एक से आठवीं तक प्रत्येक बच्चे को पास करना शुरू कर दिया था। इस कारण शिक्षकों का पढ़ाई से फोकस कम हो गया। शिक्षकों की रुचि कम होने से बच्चों के शिक्षा का स्तर लगातार गिरने लगा। इसी को लेकर मप्र सरकार ने पिछले साल आरटीई अधिनियम के बावजूद कक्षा 5वीं व 8वीं के लिए बोर्ड पैटर्न लागू करने का निर्णय लिया। केंद्र से स्वीकृति के बाद इस साल 2022 में पहली बार बोर्ड की तरह परीक्षा आयोजित हुई।
जिले के विद्यार्थी
5वीं में दर्ज विद्यार्थी- 9 हजार 614
उपस्थित – 8 हजार 916
प्रतिशत- 92.74
8वीं में दर्ज विद्यार्थी- 10 हजार 77
उपस्थित- 8 हजार 882
प्रतिशत- 88.14
फैक्ट फाइल
कक्षा- 5वीं
परिणाम – विद्यार्थी – प्रतिशत
ए प्लस ग्रेड- 12 – 0.1
ए ग्रेड- 501 – 5.6
बी प्लस ग्रेड- 2740 – 30.7
बी ग्रेड- 3876 – 43.5
सी प्लस ग्रेड- 1149 – 12.9
सी ग्रेड- 497 -5.6
डी गे्रड- 141 – 1.6
————–
कक्षा- 8वीं
परिणाम – विद्यार्थी – प्रतिशत
ए प्लस ग्रेड- 52- 0.6
ए ग्रेड- 1426-16.1
बी प्लस ग्रेड- 3463- 39.0
बी ग्रेड- 3043- 34.3
सी प्लस ग्रेड- 634- 7.1
सी ग्रेड- 217- 2.4
डी गे्रड 47- 0.5
इनका कहना है
शुक्रवार को राज्य शिक्षा केन्द्र ने 5वीं-8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। सभी प्राचार्यों को जानकारी दी है कि वे सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम मुहैया कराएं।
एके कुंभारे, डीपीसी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो