scriptयहां भाजपा के गढ़ में पांच साल बाद भी अधूरा है वादा, कांग्रेस के किले में सेंध लगाने को कोशिस | mp assembly elections 2019 latest news | Patrika News
होशंगाबाद

यहां भाजपा के गढ़ में पांच साल बाद भी अधूरा है वादा, कांग्रेस के किले में सेंध लगाने को कोशिस

जिस बूथ पर सरताज, वहां क्या आज
 
 
 
 
 

होशंगाबादSep 13, 2018 / 10:54 am

sandeep nayak

mp assembly elections 2018 latest news

यहां भाजपा के गढ़ में पांच साल बाद भी अधूरा है वादा, कांग्रेस के किले में सेंध लगाने को कोशिस

मुलताई। मुलताई विधानसभा का ग्राम बरई। भाजपा ने विकास के कई काम कराए हैं, लेकिन ग्रामीणों की पुरानी और महत्वपूर्ण मांग पांच साल में भी पूरी नहीं हो सकी। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है। भाजपा को इस गांव से सर्वाधिक 710 वोट मिले थे। लेकिन इस बार नाराजगी है। पूरी तरह खेती किसानी पर आधारित ग्राम बरई में लगभग सभी किसान ही रहते हैं। यहां लंबे समय से खेतों में सिंचाई के लिए पानी की कमी को देखते हुए ग्रामीण की प्रमुख मांग बांध के निर्माण की थी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने गांव-गांव में बांध बनाने वादा किया था। लेकिन बरई के पांच साल बाद भी बांध को स्वीकृति नहीं मिल सकी। हालांकि बरई में लगभग सात लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं लेकिन, ग्रामीणों की प्रमुख मांग अब भी कायम है, जिसके ग्रामीण भोपाल तक चले गए हैं। इस मांग के चलते एक बार ग्रामीणों ने विधायक को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। ग्रामीण नारायण बोब$डे, विजून खवसे, चंद्रशेखर बोब$डे, विजय रघुवंशी, राधेलाल खवसे बताते हैं कि विधायक का वादा अधूरा है। उन्होंने दूसरे काम जरूर कराए लेकिन मुख्य वादा नहीं निभाया।
ये काम कराए हैं
चौपाल निर्माण के लिए १ लाख रुपए, पाइप लाइन विस्तार के लिए ढाई लाख रुपए, पेयजल टंकी निर्माण के लिए 2.30 लाख रुपए एवं पाइप लाइन विस्तारीकरण के लिए १.३२ लाख रुपए दिए गए हैं। बांध निर्माण के लिए बरई में सर्वे करवाया गया था। वहीं इस पंचवर्षीय योजना में बांध को बनवाने की बात कही जा रही है।
नाली, सड़क कोई भी बनवा देता है, लेकिन बांध बनवाने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया था, लेकिन विधायक बांध ही नहीं बनवा पाए।

नारायण बोब$डे ग्रामीण बरई।
———–

विकास के लिए तरस रहे मंगोनाकला के ग्रामीण
मुलताई विधानसभा का ग्राम मंगोनाकला कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व विधायक सुखदेव पांसे का ग्रह ग्राम है। गांव के लोग आज भी विकास के इंतजार में हैं। अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। हर तरफ गंदगी दिखाई देती है। ग्रामीण कहते हैं सुखदेव पांसे पहले १० साल विधायक रहे फिर भी गांव के यह हाल हैं। उन्होंने गांव को आदर्श ग्राम बनाने का वादा पिछले विधानसभा चुनाव में भी किया था और इस गांव से सबसे ज्यादा वोट मिले थे, लेकिन गांव की समस्या बरकरार है। जगह-जगह अवैध शराब बिक रही है। कांग्रेस को हमेशा ज्यादा वोट मिलने के कारण सत्ता पक्ष के विधायक ने भी सौतेला व्यवहार किया और यहां कोई विशेष काम नहीं हुए। ग्रामीण उत्तम सराड़कर बताते हैं कि मंगोनाकला में पाइप लाइन विस्तारीकरण का काम हुआ है और गांव के लिए पेयजल वितरण के लिए टैंकर भी दिए गए हैं। दशरथ गव्हा$डे कहते हैं, सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। इस तरह के काम जरूर हुए हैं। वहीं अगामी चुनाव में इस बार गांव में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर बताई जा रही है, क्योंकि हाल ही में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने इस गांव में कांगे्रस के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए वर्धा डेम स्वीकृत कराया है। जिससे ग्रामीणों के पानी की समस्या दूर होगी।
चुनाव हार जाने के बाद पांसे द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे अधिकांश ग्रामीण निराश हैं।

दशरथ गव्हाडे, ग्रामीण

Home / Hoshangabad / यहां भाजपा के गढ़ में पांच साल बाद भी अधूरा है वादा, कांग्रेस के किले में सेंध लगाने को कोशिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो