नरसिंहपुर

कंप्यूटर बाबा के बाद अब इस ढोंगी बाबा के आश्रम पर चला प्रशासनिक डंडा, गांजे और यौन शोषण केस में जा चुका है जेल

-कथित धर्म गुरु धर्मदास के आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर-प्रशासन ने तोड़ा आश्रम का अवैध निर्माण-नरसिंहपुर के नांदिया बिल्थरा में बना था आश्रम-गांजे और नाबालिगों से यौन शोषण केस में भी जेल जा चुका है बाबा

नरसिंहपुरNov 08, 2020 / 05:12 pm

Faiz

कंप्यूटर बाबा के बाद अब इस ढोंगी बाबा के आश्रम पर चला प्रशासनिक डंडा, गांजे और यौन शोषण केस में जा चुका है जेल

नरसिंहपुर/ मध्य प्रदेश में आज बाबाओं के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का दिन है। पूर्व राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण पर चलने वाला बुलडोजर अभी थमा भी नहीं था कि, अब प्रदेश के नरसिंहपुर के नांदिया बिल्थरा में अवैध आश्रम बनाकर रहने वाले कथित धर्म गुरु धर्मदास के आश्रम पर भी आज प्रशासनिक बुलडोजर चल गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाबा के आश्रम के अवैध निर्माण को ढहा दिया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा को जेल, दिग्विजय ने कही ये बात

 

योन शोषण मामले में हो चुकी है जेल

https://youtu.be/barTvHVPL3w

बता दें कि, धर्मदेव बाबा के खिलाफ गांजा तस्करी और सेवन के अलावा नाबालिगों और युवतियों से योन शोषण के भी कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में मामला दर्ज होने पर बाबा को जेल भी हो चुकी है। बता दें कि, प्रशासनिक अमले ने धर्मदार बाबा के उस कमरे को भी जमीदोज कर दिया, जिस कमरे को लेकर शिकायत थी कि, बाबा वहां ले जाकर युवतियों की अश्लील तस्वीरें बनाता था। इसके बाद उन्हें ब्लेकमेल करता था।

 

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस नेता के बेटे ने किया युवक पर जानलेवा हमला! बेहोश हालत में अस्पताल के बाहर छोड़कर भागे

 

बाबा के खिलाफ दर्ज है 4 केस

बाबा पर मंदिर में पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के बहाने भक्तों से ठगी का भी आरोप है। बाबा के किलाफ सुआतलाथाने में 4 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके करीब दो माह बाद आज बाबा द्वारा आश्रम के नाम पर किये गए अवैध निर्माण को तोड़ने प्रशासनिक टीम पहुंची है।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP में 10 हजार मरीजों पर सिर्फ 4 डॉक्टर, 1250 मरीजों के लिए सिर्फ 1 बिस्तर, चौंका देंगे ये आंकड़े

 

कंप्यूटर बाबा का अवैध आश्रम भी जमीदोज

news

इससे पहले इंदौर प्रशासन ने नामदेव दास त्यागी यानी कंप्यूटर बाबा द्वारा बनाए गए अवैध गोम्मट गिरी आश्रम को भी जमीदोज किया है। यहीं नहीं बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके कंप्यूटर बाबा साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से खफा होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालही में प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उन्होंने शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली थी।

Hindi News / Narsinghpur / कंप्यूटर बाबा के बाद अब इस ढोंगी बाबा के आश्रम पर चला प्रशासनिक डंडा, गांजे और यौन शोषण केस में जा चुका है जेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.