scriptशिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा को जेल, दिग्विजय ने कही ये बात | computer baba jailed after action illigal contruction digvijay said | Patrika News

शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा को जेल, दिग्विजय ने कही ये बात

locationइंदौरPublished: Nov 08, 2020 04:23:21 pm

Submitted by:

Faiz

कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ रविवार को निगम प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। बाबा के अवैध निर्माण वाले गोम्मट गिरी आश्रम को प्रशासन ने रविवार को जमीदोज कर दिया। वहीं, बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

news

शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा को जेल, दिग्विजय ने कही ये बात

इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित नामदेव दास त्यागी यानी कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ रविवार को निगम प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। बाबा के अवैध निर्माण वाले गोम्मट गिरी आश्रम को प्रशासन ने रविवार को जमीदोज कर दिया। वहीं, बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके कंप्यूटर बाबा साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से खफा होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालही में प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उन्होंने शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली थी। बाबा पर हुई कार्रवाई के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ये कार्रवाई बदले की भावना से की गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस नेता के बेटे ने किया युवक पर जानलेवा हमला! बेहोश हालत में अस्पताल के बाहर छोड़कर भागे


प्रशासन ने 2 महीने पहले नोटिस दिया था

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर जम्बूडी हप्सी गांव में बाबा का आश्रम था। आरोप हैं कि गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर कब्जा कर इसकी 2 एकड़ जमीन पर आश्रम बना दिया था। प्रशासन ने 2 महीने पहले कंप्यूटर बाबा को नोटिस, जारी करते हुए संबंधित कागजात पेश करने को कहा था। 2 हजार रुपए का फाइन लगाकर कब्जा हटाने के लिए भी कहा था। इस दौरान बाबा की और से न तो कागज पेश किए गए और न ही कब्जा हटाया गया। ऐसे में ADM अजयदेव शर्मा रविवार सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर आश्रम का अवैध निर्माण तुड़वा दिया। विरोध की आशंका को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने पहले ही बाबा और उनके 4 सहयोगियों हिरासत में ले लिया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- राजधानी फिर शर्मसार : नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, धमकाते हुए बोला- दीदी को बताया तो…


कार्रवाई पर दिग्विजय का हमला

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1325277961780559872?ref_src=twsrc%5Etfw

कंप्यूटर बाबा द्वारा किये गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट के जरिये उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोला- दिग्विजय ने ट्वीट में लिखा कि, इंदौर में बदले की भावना से Computer बाबा का आश्रम व मंदिर बिना किसी नोटिस दिए तोड़ा जा रहा है। ये राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP में 10 हजार मरीजों पर सिर्फ 4 डॉक्टर, 1250 मरीजों के लिए सिर्फ 1 बिस्तर, चौंका देंगे ये आंकड़े


कंप्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के लिए किया था यज्ञ

वैसे तो बाबा एक धार्मिक नाम है लेकिन, कंप्यूटर बाबा का पिछले कई सालों से राजनीति से गहरा नाता रहा है। बाबा पहले मध्य भाजपा के सच्चे मित्र माने जाते थे, जिस कारण से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया गया था। लेकिन, 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले किन्ही कारणों से बाबा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी उस दौरान भी बाबा ने कांग्रेस के लिए ही प्रचार किया था और कांग्रेस के सत्ता में आते ही एक बार फिर कंप्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया था। कंप्यूटर बाबा ने लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञासिंह का विरोध और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का समर्थन भी किया था। यही नहीं उनकी जीत के लिए बाब ने यज्ञ भी किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो