
narsinghpur
नरसिंहपुर. कछुवा गांव के पास सागौन की लकड़ी काट कर ले जा रहे दो लकड़ी चोरों का वन विभाग के गश्ती दल ने पीछा किया । जिस पर लकड़ी चोर लकड़ी और दो मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले । वन विभाग के अमले ने मोटरसाइकिल और जंगल से काटा गया सागौन और काटने में उपयोग किए गए उपकरण जप्त कर लिे हैं। जानकारी के अनुसार 25 और 26 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 10 .३० बजे महेंद्र कुमार मेहरा और वन सुरक्षा श्रमिक भीम सिंह निनाई बीट के कक्ष क्रमांक आर 51 में साल दादा के पास के गश्त के लिए बैठे थे । करीब 1.30 बजे रात को दो मोटरसाइकिलों की लाइट दिखाई दे जो रास्ते से होकर जंगल में घुस गईं। वन विभाग की टीम ने उस रास्ते पर निगरानी रखी। करीब 3.30 बजे जब दोनों मोटरसाइकिलों की लाइट दिखाई दी तो वन विभाग की टीम ने उनका पीछा किया। लेकिन उसे जंगल में नहीं पकड़ सके । गार्ड ने बरहटा वृत्त के कर्मचारियों को सूचना दी और मोटरसाइकिल का पीछा जारी रखा। कछुवा वन नाका के सामने दोनों मोटरसाइकिल वाले आरोपियों ने मोटरसाइकिल और उसमें रखी सागौन छोड़ दी और खेतों के रास्ते से भाग निकले । अंधेरे की वजह से आरोपियों को पहचाना नहीं जा सका ।
----------------
Published on:
26 Aug 2020 06:55 pm

बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
