
मंगलवार को घटनाक्रम का खुलासा करते एसपी व टीम।
robbery of approximately one crore rupees नरसिंहपुर. शहर में जेल के पास स्थित एक होटल में सोमवार-मंगलवार की रात हुई करीब एक करोड़ रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपियों को सतना-मैहर तरफ भागते समय दबोचे जाने की जानकारी मिली है। जिनको लेकर पुलिस नरसिंहपुर आएगी। पुलिस ने मामले में पकड़े गए चार आरोपियों से करीब 60 लाख रुपए बरामद कर लिए है। जो लुटरों ने बोरी और हुडी में भरे थे। घटना के मास्टरमाइंड होटल में ही कार्य करने वाले तीन कर्मचारी हैं जिनके साथ एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
मंगलवार की रात एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने कंट्रोल रूम में एएसपी संदीप भूरिया एवं पुलिस टीम की मौजदूगी में घटनाक्रम को बताया। एसपी ने बताया कि सोमवार की रात 3 बजे होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नकद राशि लूट ली है। सूचना पर मौके की जांच करते हुए तत्काल आरोपियों को पकडऩे एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीम गठित की गई।
मैनेजर चंद्रेश को दबोचते ही खुलने लगा राज
जांच में पुलिस को होटल के मैनेजर चंद्रेश रजक निवासी नरसिंहपुर की गतिविधियां संदिग्ध लगी। उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसे होटल में रखी नकदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में उसने यह जानकारी साथी कर्मचारी अनुज व राकेश शुक्ला को दी, जिन्होंने मोनू उर्फ टुईया बंशकार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चंद्रेश व मोनू उर्फ टुईंया नरसिंहपुर निवासी है जबकि राकेश शुक्ला व अनुम वाल्मिकी लखीमपुर खीरी उप्र निवासी हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों से 60 लाख रुपए बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
फरार आरोपियों की तलाश में रात भर सक्रिय रही पुलिस
घटना कर फरार हुए आरोपियों की पतासाजी में कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, एसआइ मनीष मरावी, मूलचंद यादव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र तिवारी, देवेंद्र कुमार, आरक्षक प्रह्लाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह राजपूत, श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, अनुराग दुबे, यमन बागरी, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्ष्मी नगपुरे, दिनेश पटेल, बालकिशन, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की टीम रात भर सक्रिय रही। तकनीकी माध्यमों से जांच चलती रही। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ टीमें बाहर भेजी गईं। बताया जाता है कि पुलिस ने दो आरोपियों को सतना-मैहर तरफ भागने के पहले ही दबोच लिया है। उनसे पूछताछ में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
04 Feb 2026 01:32 pm

बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
