
थाना के प्रवेश द्वार पर ही वाहनों की पार्किंग
नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय नगरीय क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली कोतवाली थाना परिसर ही अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। यहां कोतवाली थाना परिसर के प्रवेश द्वार पर वाहनों की पार्किंग ने थाने आने वाले फरियादियों सहित कार्यरत पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ा दी है।
ऐसा नहीं है कि यहां वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल नहीं है, लेकिन परिसर में वाहन पार्किंग स्थल को छोडकऱ विशेष रसूख वाले पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने वाहनों को मनमानी रूप से प्रवेश द्वार के पास ही पार्क कर दिया जाता है। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रहती है। जहां अपराध संबंधी जानकारियां लेने आने वाले फरियादियों को प्रवेश के लिए जगह नहीं मिल पाती है। जबकि यह थाना परिसर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित न्यायालय परिसर और मुख्य मार्ग के किनारे संचालित हैं।
कोतवाली थाना होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में फरियादियों के साथ अपराध में पकड़े गए अपराधियों को भी लाया जाता है, लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस परिसर में प्रवेश के लिए ही पर्याप्त जगह नहीं रहती है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी मनमर्जी से जहां मन हुआ वाहन पार्क कर देता है। इन्हें हटवाने के लिए भी कोई अधिकारी सामने नहीं आते। जबकि परिसर के भीतर वाहनों की पार्किग के आसपास अधिक खुली जगह पड़ी है। इससे अधिकारियों के आदेश तामिली में तत्काल बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मैं थाना प्रभारी से जानकारी लेकर वहां खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के लिए निर्देशित करता हूं।
सुनील कुमार शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर
Published on:
12 Oct 2022 11:39 pm

बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
