
yoga
नरसिंहपुर. अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों और लोगों ने सोशल डिस्टेंस के साथ योग क्रियाएं कर शरीर को ऊर्जावान बनाया और लोगों को योग भगाए कोरोना रोग का संदेश दिया। नेहरू युवा केन्द्र के युवा मण्डल द्वारा स्वयं के परिवार के साथ योग किया गया । गौरतलब है कि कोरोना प्रकोप के कारण भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुये थे कि इस बार योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न कर अपने परिवार के साथ योग दिवस आयोजित करें । नेहरू युवा केन्द्र नरसिंहपुर के द्वारा 13 राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के माध्यम से लगभग 110 युवा मण्डलों में योग दिवस का आयोजन किया गया । सभी को यह संदेश दिया गया कि योग के माध्यम से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जिससे वह कई बीमारियों को हरा सकता है तथा उसका शरीर भी स्वस्थ्य रहता है जिसके कारण बीमारियां उसके शरीर में पनप नहीं पाती । कार्यक्रम में गनेश प्रजापति, अनुराग नेमा, दीपक पटैल का योगदान रहा। महारानी लक्ष्मी बाई महिला मंडल ने भी योग दिवस मनाया जिसमें एनवाईवी दीपाली खरे द्वारा मंडल के सभी सदस्यों को घर पर रहकर योगा प्राणायाम सूर्य नमस्कार इत्यादि योगाभ्यास क्रिया करके स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही योगा का हमारे जीवन में क्या महत्व है और इससे जुड़कर किस प्रकार हम अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं इसकी जानकारी दी गई। मंडल के सभी सदस्यों ने घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग क्रियाओं से जुड़कर योगा दिवस मनाया । मंडल की अध्यक्ष वैशाली पांडे सुरभि सराठे श्रद्धा मेहरा काजल कहार शालिनी कश्यप आदि की सहभागिता रही । सगौनी खुर्द में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य दीपक द्वारा विभिन्न योगासन ताड़ासन, भुजंगासन, नौकासन, मुक्तासन, शवासन प्राणायाम, सुर्यनमस्कार, ध्यान आदि सम्पन्न कराए गए। साथ ही युवाओं को योगासन के फायदे भी बताकर स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने की सलाह भी दी।
--------------
Published on:
21 Jun 2020 08:19 pm

बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
