scriptCongress Manifesto: 30 लाख सरकारी नौकरियां, महिला को हर साल 1 लाख रुपए, 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार | 30 lakh government jobs Rs 1 lakh every year for poor women and many more promises for people Congress manifesto ready for lok sabha elections 2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

Congress Manifesto: 30 लाख सरकारी नौकरियां, महिला को हर साल 1 लाख रुपए, 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने जनता का विश्वास जीतने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है।

Apr 03, 2024 / 06:02 pm

Paritosh Shahi

rahul_sonia_mallikarjun_congress_manifesto.jpg

Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस ने जनता का विश्वास जीतने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के इस न्याय और गारंटी के बारे में जानकारी शेयर की है। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड्स वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं।”

https://twitter.com/kharge?ref_src=twsrc%5Etfw

 

जयराम रमेश ने आगे लिखा कि प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी द्वारा घोषित पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी का विवरण है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता केसी. वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी करेगी, जिसमें घोषणापत्र को लेकर देशभर के लोगों से सलाह भी ली जाएगी।

Hindi News/ National News / Congress Manifesto: 30 लाख सरकारी नौकरियां, महिला को हर साल 1 लाख रुपए, 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार

ट्रेंडिंग वीडियो