
Haryana Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election 2024) की तारीख में बदलाव कर दिया है। चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख को 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी है। वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के इस फैसले पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने प्रतिक्रिया दी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह चुनाव आयोग का अधिकार है, उन्होंने तारीख आगे बढ़ाई है।
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। जब हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, मैंने उस समय कहा था कि बीजेपी ने हार स्वीकर कर ली है।
बता दें कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनावों की तारीख में बदलाव किया है।
चुनावों की तारीख बदलने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने चुनाव आयोग को धन्यवाद कहा है। सीएम ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने चुनाव आयोग को एक समस्या के बारे में लिखा कि 29, 30 सितंबर और 1, 2 अक्टूबर को लगातार छुट्टियां हैं। अन्य दलों ने भी चिंता व्यक्त की कि इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है... मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं इस पर विचार किया।
Updated on:
31 Aug 2024 09:31 pm
Published on:
31 Aug 2024 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
